Let’s travel together.

वैश्य महासम्मेलन के कैलेंडर का हुआ विमोचन

0 176

 

हर सदस्य के घर पहुंचेगा कैलेंडर

नितिन गुप्ता देवास

वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश द्वारा प्रकाशित बहुरंगी एवम उपयोगी नववर्ष कैलेंडर का विमोचन विधायक प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल , नगर निगम सभापति रवि जैन, सहकारिता सहायक कमिश्नर दीपाली खण्डेलवाल संगठन के प्रदेश महामंत्री अशोक सोमानी , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारका मंत्री के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

संस्था जिलाध्यक्ष गौरव खंडेलवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव गुप्ता एवं महिला जिलाध्यक्ष मंजू बाला जैन ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कैलेंडर प्रकाशित किए गए है। अंग्रेजी माह के अनुसार तैयार इस कैलेंडर में हिंदू तिथि एवं मास के नाम भी है। पंचांग तथा शुभ मुहूर्त की तारीख व शासकीय अवकाश, मुख्य जयंती दिवस के साथ सम्पूर्ण मध्य प्रदेश के वैश्य महासम्मेलन के सभी संभाग, जिले, तहसील के पदाधिकारियों के नाम भी प्रकाशित किए गए है। यह कैलेंडर वैश्य महासम्मेलन के सभी सदस्यों को निशुल्क घर घर जाकर वितरित किए जायेंगे। अतिथियों ने कैलेंडर एवं संगठन द्वारा सेवा एवम रचनात्मक कार्यों की खुले दिल से सराहना की। विमोचन समारोह में गौरव गुप्ता, पवन गोयल, अमित गुप्ता, रजनीश पोरवाल, राजेंद्र मूंदड़ा , राकेश गुप्ता, राजेंद्र विजयवर्गीय, सचिन मंगल, भानु अग्रवाल, देवीलाल पोरवाल, नवनीत गुप्ता, पवन खण्डेलवाल, आशीष अग्रवाल, अभिषेक लाठी, हुकुम गुप्ता बागली, सुषमा गुप्ता, दुर्गा पोरवाल, शशि दूसाद, अनीता मंत्री आदि उपस्थित थे । आभार देवास अध्यक्ष रजनीश पोरवाल ने माना। उक्त जानकारी उपाध्यक्ष पवन गोयल ने दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811