Let’s travel together.

महाकुम्भ जैसा दिख रहा श्री राम कथा का नजारा, दिव्य दरबार में टूटा भक्तों की भीड़ का रिकॉर्ड

0 112

श्री राम का जन्म होते ही जयकारों से गूंज उठा पूरा पंडाल
कोई भूखा न रहे, चल रहा भव्य भंडारा- अजय टंडन

डॉ.अनिल जैन दमोह

स्थानीय होमगार्ड मैदान में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरुदेव पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा की रस वर्षा हो रही है इसी क्रम में चौथे दिन मंगलवार को भगवान श्री राम जन्म की कथा भक्तों को श्रवण कराई गई। इस दौरान शास्त्री जी ने जैसे ही श्री राम जन्म की कथा भक्तों को सुनाई तो समूचा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। पंडाल में मौजूद करीब ढाई लाख भक्तों की आवाज जब गुंजायमान हुई तो मानो साक्षात अयोध्या जैसा दृश्य लोगों के सामने नजर आने लगा।
भंडारा में मिल रहा भोजन
विधायक श्री अजय टंडन के निर्देशन में श्री राम कथा में तमाम व्यवस्था की गई है। कथा संयोजक अजय टंडन ने बताया कि साधु संतों के रुकने ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था रामकुमार स्कूल में की गई है। कोई भूखा ना सोए इसके लिए भी विशेष भंडारा रामकुमार स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। जहां पर स्कूल के प्राचार्य दिनेश असाटी व उनकी टीम के द्वारा इस कार्य को बेहतर अंजाम दिया जा रहा है। बाहर से आने वाली कई यात्री कथा पंडाल में ही रुक जाते हैं जिनकी तमाम तरह की व्यवस्थाएं की जा रही है।
चारों मार्गों पर दिखता है सन्नाटा, फिर लगता है जाम
मंगलवार को भव्य दरबार के दूसरे दिन सुबह 9ः00 बजे से दरबार शुरू हुआ बाद में दोपहर 1ः30 बजे से श्री राम कथा प्रारंभ हुई जो शाम को 7ः00 बजे तक लगातार चली। इस दौरान शहर के अधिकांश मार्गों पर सन्नाटा छाया रहा शहर का हर व्यक्ति श्री राम कथा को सुनने के लिए होमगार्ड मैदान पहुंचा इसके बाद जैसे ही श्री राम कथा का समापन हुआ तो सड़कों पर उमड़ने वाली अपार भीड़ से जाम जैसे हालात निर्मित रहे शहर के चारों मार्गों पर बाहर की तथा स्थानीय भीड़ से मेला जैसा माहौल चारों ओर देखने मिल रहा था। ना केवल दमोह शहर बल्कि आसपास के हजारों गांव के लोग ऑटो रिक्शा करके श्री राम कथा सुनने के लिए पहुंचे थे कई जगह तो हालात यह देखने मिले कि गांव के गांव पूरे खाली हो गये और लोग श्री राम कथा में राममय होने पहुंचे।


दरबार में प्रेत बाधाओं की समस्या का हुआ समाधान
मंगलवार सुबह 9ः00 बजे से भव्य दरबार के दूसरे दिन जब दरबार शुरू हुआ तो लाखों की तादाद में लोगों की मौजूदगी रही हर व्यक्ति इस बात से आशान्वित नजर आ रहा था कि शायद उसकी अर्जी लग जाए और उसका परिचय बन जाए दिव्य दरबार में चमत्कार यह देखने मिला कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी गुरु जी ने पहले से कई पर्चे बनाकर अपने पास रख लिए थे उसके बाद उन्होंने ढाई लाख की जनता के बीच से लोगों के नाम लेकर उठाए और उनका वही पर्चा निकला जो उन्होंने बताया मौके पर ही पर्ची में बताई गई समस्याएं व्यक्ति ने भी बताई और उनका समाधान मौके पर ही किया गया।
एडिशनल एसपी ने संभाला पुलिस मोर्चा
कथा पंडाल स्थल के अलावा शहर के प्रत्येक क्षेत्र से जहां से भीड़ आने जाने का रास्ता था वहां पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी दरअसल इतने बड़े आयोजन का मोर्चा पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार के निर्देशन में एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह ने संभाल रखा था। उन्होंने दो डीएसपी सहित कई निरीक्षक, उपनिरीक्षक, एएसआई प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं होमगार्ड सैनिकों को सैकड़ों की तादाद मैं तैनात रखा था। चारों ओर उमड़ने वाली जनभेदनी की सुरक्षा में भारी महिला पुलिस बल भी मुख्य मार्गों व कथा पंडाल में तैनारी रहीं।
खुली खुली जीप में निकले गुरुवर मार्गो पर हुई पुष्प वर्षा
कृष्णा हाइट से होमगार्ड मैदान तक दोनों और भक्तों की अपार भीड़ गुरु के दर्शनों के लिए उमर पड़ी। जिसे देखते हुए गुरुवर ने बंद कार की जगह खुली कार में सवार होकर उन्होंने दोनों हाथ हिला कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। कृष्णा हाइट से लेकर पूरे मार्ग पर दोनों ओर खड़े हजारों की तादाद में भक्तों ने पुष्प वर्षा करते हुए गुरुवर का भव्य स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811