Let’s travel together.

युवा, देश और समाज की रीढ़ है, इन्हें मजबूत बनाना जरूरी – प्राचार्य अहिरवार

0 195

डॉ. अनिल जैन दमोह

उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश शासन के निर्देश और प्राचार्य डॉ के पी अहिरवार की अध्यक्षता में ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा नीति पर विद्यार्थियों से सुझाव आमंत्रित करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सरस्वती पूजन और उपस्थित अतिथियों के स्वागत सत्कार उपरांत विद्यार्थियों से शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास, उद्यमिता, खेल, स्वास्थ्य और स्वस्थ्य जीवन शैली, सामाजिक मूल्य, लोकतांत्रिक जीवन शैली जैसे विषयों पर संवाद किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने सुझाव दिये। गौरतलब है की शासन स्तर पर युवा नीति तैयार होना प्रस्तावित है, जिसपर प्रदेश के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों से विद्यार्थियों से संवाद कर सुझाव मांगे जा रहे हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक तथा राजनीति विज्ञान विभाग की प्रमुख डां इन्दिरा जैन ने शासन की युवा नीति पर मंशा और कार्यक्षेत्र पर अपनी बात कही वहीं समाजशास्त्र विभाग के प्रमुख डां अनिल यादव ने पूर्व में विभागीय स्तर पर आयोजित युवा नीति कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा दिये गये सुझावों पर चर्चा की।

संस्कृत विभाग के प्रमुख डां के एस बामनिया ने विद्यार्थियों के अनुशासन और व्यक्तिव विकास पर जोर दिया। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डां के पी अहिरवार ने समाज में पल और पनप रही सामाजिक बुराइयों और विद्यार्थियों के नैतिक पतन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि वह सामाजिक मूल्य और अपने नैतिक उत्थान की ओर आगे बढ़े, खूब पढ़ें और आगे बढ़े। विद्यार्थी ही समाज रीढ़ है इसे मजबूत बनने की जरुरत है यह युवा नीति इसी दिशा में शासन का एक प्रयास है। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी मंच पर आकर सुझाव दिये। मंच संचालन और आभार डां अनिल जैन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डां जितेन्द्र चौधरी, धीरज जानसन, डां सिकंदर डलगज, डां आशाराम यादव, दिवाकर पटेल उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811