Let’s travel together.

जंगली सुअर के हमले से बचने 10 मिनिट तक संघर्ष करता रहा आदिवासी युवक, थककर जंगल में भागा सुअर

0 136

जंगल में बकरी चराने गया था आदिवासी युवक
-पैरों में आई गंभीर चोटें, विदिशा अस्पताल में किया भर्ती
-घायल युवक को नही मिली सरकारी मदद

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सांची जनपद के मुश्काबाद बीट के ग्राम बांसिया में वन विकास निगम के अंतर्गत आने वाले जंगल में बकरी चराने गए एक आदिवासी युवक पर जंगली सुअर ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया है। आपको बता दें कि युवक अपनी जान बचाने के लिए जंगली सुअर से करीब 10 मिनट तक संघर्ष करता रहा। उसके संघर्ष के आगे जंगली सुअर को भी हिम्मत हारनी पड़ी और वह जंगल में भाग गया।घटना रायसेन जिले के वन बीट मुश्काबाद के अंतर्गत आने वाले ग्राम बांसिया वन विकास निगम के अंतर्गत जंगल की है। बहरहाल, इस दौरान युवक ने कई बार सुअर को पटखनी देकर जंगल में भागने को मजबूर कर दिया। वहीं इस घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद भी युवक किसी तरह पैदल चलकर अपने घर पहुंचा। इस पर लहूलुहान हालत में युवक को देख परिजन घबरा गए। इसके बाद परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। लेकिन यहां से विदिशा रेफर कर दिया गया। भर्ती युवक का विदिशा के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। आपको बता दें कि बबलू आदिवासी पिता कमल सिंह आदिवासी उम्र 35 वर्ष ग्राम बांसिया में रहता है। वहीं युवक ने बताया कि वन विकास निगम के द्वारा कोई भी अधिकारी नहीं आया है ना किसी तरीके की उसे वन विकास निगम की तरफ से मदद मिली है। अस्पताल में भर्ती युवक ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

इनका कहना है-
में बांसिया के जंगल में बकरी चराने गया था। तभी अचानक मुझ पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। मेने सुअर के हमले से बचने के लिए 10 मिनिट तक संघर्ष किया। फिर सुअर थककर जंगल की और भाग गया। लेकिन मेरे पैरों में गहरे जख्म हो गए। मुझे इलाज के लिए कोई भी सरकारी मदद नही मिली है। ना तो मेरी वन निगम ने सुध ली और ना ही शासन प्रशासन ने।
-बबलू आदिवासी, निवासी बांसिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811