Let’s travel together.

27 साल में बनकर तैयार हुआ था ऑल सेंट्स चर्च,सीवन नदी के किनारे स्थित है यह चर्च

0 80

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर के ऐतिहासिक ऑल सेंट्स चर्च सीवन नदी के किनारे स्थित है. यह चर्च मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक चर्च है.कहा जाता है कि ये 27 साल में बनकर तैयार हुआ है. इस मौके पर आपको ऐसे चर्च के बारे में बताते हैं, जिसे लेकर कहा जाता है कि ये 27 साल में बनकर तैयार हुआ था. इस चर्च को स्कॉटलैंड के ऐतिहासिक चर्च की कॉपी कहा जाता है.

क्रिसमस को देखते हुए यहां भी सजावट और तैयारियां देखते ही बन रही । 25 दिसम्बर क्रिसमस डे मनाया जा रहा है. इस मौके पर आपको ऐसे चर्च के बारे में बताते हैं, जिसे लेकर कहा जाता है कि ये 27 साल में बनकर तैयार हुआ था. इस चर्च को स्कॉटलैंड के ऐतिहासिक चर्च की कॉपी कहा जाता है. क्रिसमस को देखते हुए यहां भी सजावट और तैयारियां देखते ही बन रही हैं.ऑल सेंट्स चर्च मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक चर्च हैसीहोर के ऐतिहासिक ऑल सेंट्स चर्च सीवन नदी के किनारे स्थित है. यह चर्च मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक चर्च है. इसका निर्माण ब्रिटिश शासनकाल मैं सन 1868 में सीहोर में पदस्थ पोलिटिकल एजेंट जे डब्लू ओसबोर्न ने कराया था. इसी प्रकार का चर्च स्कॉटलैंड में था. लाल पत्थरों का यह चर्च मध्य भारत का पहला चर्च था.

यह चर्च सीहोर जिले की एक महत्वपूर्ण आकर्षक इमारतों में से एक है इस चर्च में ब्रिटिश काल के फौजी अधिकारी प्रार्थना हेतु एकत्रित होते थे क्योंकि सीहोर तत्कालीन ब्रिटिश शासन की छावनी थी. यह चर्च पुरातत्व विभाग द्वारा संग्रहित इमारतों की सूची का एक हिस्सा है और अपनी भव्यता एवं सौंदर्य के कारण पूरे प्रदेश के आकर्षण का केंद्र है.खास लकड़ी से बनी हैं चर्च की बैंचसीहोर का ऐतिहासिक ऑल सेंट्स चर्च पत्थर का बना हुआ है. चर्च की बेंच ऐसी लकड़ी से निर्मित हैं जो करीब 152 वर्ष बाद भी यथास्थिति में है. इसकी बैठक संख्या करीब 100 लोगों की है. चर्च परिसर का क्षेत्रफल एक एकड़ है और इसकी व्यवस्था एवं रखरखाव का कार्य चर्च कमेटी करती है. इस चर्च की ख्याति सुनकर ब्रिटिश पॉलिटिकल एजेंट की पांचवी पीढ़ी के इंग्लैंड निवासी बैरिस्टर निकोलसन तथा उनकी बैरिस्टर पत्नी अलेक्जेंड्रिया ने 2004 में सीहोर आकर अपने परदादा द्वारा निर्मित चर्च के दर्शन किए थे. इसे देख कर वह दोनों बहुत खुश हुए थे. वास्तव में यह चर्च सीहोर की आस्था और अध्यात्म की अमूल्य निधि है.

भोपाल रियासत का पहला चर्च

जानकार बताते हैं कि यह भोपाल रियासत का पहला चर्च है. ऑल सेंट्स चर्च भोपाल रियासत का पहला चर्च था, इसीलिए इस चर्च में भोपाल और उसके आसपास रहने वाले अंग्रेज अधिकारी अक्सर प्रार्थना के लिए आया जाया करते थे. कई दशक बीत जाने के बाद भी यह चर्च काफी आकर्षक है जो देखने में ऐसा लगता है, जैसे कुछ साल पहले ही बना। यह चर्च ऑल सेंट्स चर्च कई सालों से जर्जर पड़ा है मगर यहां पर कोई जिम्मेदार ध्यान देने वाला नहीं है यहां के फादर ने मुख्यमंत्री को आग्रह किया है कि चर्च के लिए कुछ किया जाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एस.ए.टी.आई. पॉलिटेक्निक, विदिशा के कर्मचारियों का आज 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय     |     सिमरोदा स्कूल में ताले लगने का मामला गरमाया,5 शिक्षक मिले नदारद     |     संस्कारयुक्त शिक्षा से ही मानव जाति का कल्याण व क्षेत्र का विकास संभव – उप मुख्यमंत्री     |     रीवा के रचनाधर्मियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही है पहचान – उप मुख्यमंत्री     |     आग का कहर जारी, गीदगढ़ में 7 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, 1 महीने में आगजनी की पांचवीं घटना     |     गीदगढ़ के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी     |     सड़क निर्माण में लापरवाही: अधूरी खुदाई से हादसों का खतरा, धूल से बढ़ रही बीमारियों की आशंका     |     रायसेन में अवैध कॉलोनियों का जाल, नोटिस के बाद भी बेखौफ कॉलोनाइजर — प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल     |     मुनि धर्म की कठिन साधना और श्रावक धर्म की सरल राह से प्रशस्त होता है मोक्ष मार्ग” – मुनि श्री प्रमाणसागर     |     ओरछा में 23 से 27 अप्रैल तक होगा भव्य राम महोत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811