6 महीने से मायके में रह रही पत्नी नहीं लौटी तो बीएसएनएल मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, समझा बुझाकर पुलिस ने उतारा नीचे
–सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज ढोलाघाट का मामला
सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
गुरुवार को एक युवक पत्नी के 6 महीने बाद भी मायके से नही लौटने पर नाराज़ होकर बीएसएनएल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। और पत्नी को वापस बुलाने की मांग करने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत व पुलिस की सूझबूझ से नीचे उतारा गया। ये पूरा मामला सलामतपुर थाना अंतर्गत आने वाले दीवानगंज चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी अनुसार सलामतपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी दीवानगंज अंतर्गत अम्बाड़ी गांव के विष्णु बंशकार की पत्नी 6 महीने पहले नाराज होकर मायके चली गई थी। पत्नी के नहीं आने से दुखी होकर युवक बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। फिल्मी अंदाज में उसने शोर मचाकर पत्नी को वापस बुलाने की मांग की।

शोर शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। चौकी पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। लोगों की मदद एवं पुलिस की सूझबूझ से युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा गया।दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सांची जनपद के अम्बाडी गांव निवासी युवक विष्णु वंशकार की पत्नी 6 महीने पहले पति पत्नी के बीच किसी विवाद को लेकर मायके बाबछिया चली चली गई थी। और तब से ही मायके में ही रह रही है। इसके बाद से युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी के चलते गुरुवार को ढोलाघाट पर लगे बीएसएनएल मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कहीं युवक ऊपर से कूद ना जाए इसीलिए पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह लोगों की मदद से युवक को समझाया। उसे आश्वासन दिया। इसके बाद युवक टावर से नीचे उतरा। वहीं युवक विष्णु ने बताया कि में अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूँ। लेकिन वह नाराज होकर 6 महीने से मायके में रह रही है वापस नही आ रही। अगर उसको जल्दी ही वापस नही बुलाया गया तो में अपनी जान दे दूंगा। युवक को टावर से उतारने में दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, प्रधान आरक्षक लखपत सिंह रघुवंशी, आरक्षक राजू चौहान, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य राहुल मूरत यादव का विशेष योगदान रहा।