जे.डी.गोलानी नासागिर
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुआ उइके ने नईदिल्ली प्रवास कर राष्ट्रपति भवन, में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी से सौजन्य भेंट की।इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना
राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल उइके ने छत्तीसगढ़ की संवैधानिक पदेन विभिन्न गतिविधियों संबंध में जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल उईके ने राज्य के रायपुर स्थित प्रतिष्ठित शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्थापना के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर युवा दिवस 12जनवरी 2023 को आयोजित ‘हीरक जयंती समारोह’ में एमिटी विश्वविद्यालय रायपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि रूप में भागीदारी का निमंत्रण देने साथ ही जिला नर्मदापुरम(होशंगाबाद) की आदिवासी शिव संस्कृति समिति द्वारा 12 से 18 फरवरी 2023 को आयोजित “महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम” में भी मुख्यअतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया।
उल्लेखनीय हैं कि छत्तीसगढ़ महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुआ उईके जी अखंड मप्र से है और युवा विंग अध्यक्ष रही है।
महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू जी ने अपने निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप यथासंभव आने का आश्वासन दिया।इस सौजन्य भेंट में दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल अनुसुईया उइके ने स्मृति चिन्ह और शाल श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ राजभवन की आंतरिक त्रैमासिक पत्रिका “एक आशा” की प्रति भी भेंट करने साथ राजभवन सचिवालय की नवाचार संबंधी गतिविधियों की भी जानकारी दी।