अनुराग शर्मा सीहोर
बंसल गु्रप द्वारा होटल रेडिशन भोपाल के भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश भर से डॉक्टर्सगणों का आमंत्रित किया गया। जिसमें सीहोर जिला चिकित्सालय के मेडिकल विशेषज्ञ डॉ.आर.के. वर्मा के द्वारा उत्कृष्ठ सेवा दिये जाने पर डॉ. वर्मा को स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग व बंसल गु्रप के चेयरमेन श्री सुनील बंसल के द्वारा डॉ. वर्मा को शील्ड एवं शॉल से सम्मानित किया गया। डॉ. वर्मा को सम्मानित किये जाने पर उनके इष्ट मित्रों द्वारा उन्हें बधाई व शुभकामनाऐं प्रेषित की है।