Let’s travel together.
nagar parisad bareli

संविदा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ाई

0 103

खनियाधाना में संविदा हड़ताल तेज

-महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता वेलफेयर संघ ने दिया समर्थन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा जिले में की जा रही हड़ताल आज पांचवे दिन और तेज हो गई । जिसमें खनियाधाना ब्लॉक में संविदा कर्मचारियों द्वारा अस्पताल परिसर में पकोड़े बेचे गए वहीं फीमेल हेल्थ वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन नेवी कर्मचारियों को अपना समर्थन देकर सरकार से मांगे मानने की अपील की।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा जारी की गई प्रेस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा कर्मचारी पूरे मध्य प्रदेश भर में हड़ताल पर बैठे हुए हैं उसी के तहत शिवपुरी जिले में भी हड़ताल जारी रही। जिसके तहत विकासखंड खनियाधाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थानीय हड़ताली कर्मचारियों द्वारा टेंट लगाकर सरकार के विरोध स्वरूप पकोड़े बेचे गए। उनके पकड़ो को खरीदने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी खनियाधाना डॉक्टर अरुण झसया, डॉक्टर बृजेश शर्मा सहित अन्य चिकित्सक और स्टॉप पहुंचे तथा संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को नैतिक समर्थन प्रदान किया। दूसरी और जिला स्तर पर संविदा कर्मचारियों ने स्थानीय तात्या टोपे मैदान में बैठकर सभा की और सरकार से अपनी 2 सूत्रीय मांगे पूर्ण करने हेतु मांग की इस अवसर पर फीमेल हेल्थ वर्कर वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रितु श्रीवास्तव द्वारा उन्हें नैतिक समर्थन प्रदान किए जाने का पत्र सौंपा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811