उदयपुरा बरेली क्षेत्र के कई विकास कार्यों को लेकर भी हुई चर्चा
बरेली रायसेन। नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र के सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने गुरुवार को भारत सरकार के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की रायसेन जिले के भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि सांसद ने संसदीय क्षेत्र की रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख यात्री ट्रेनों के स्टापेज व स्टेशनों का बेहतर संधारण/उन्नयन किये जाने तथा कोरोनाकाल में बंद की गई शटल एक्सप्रेस को पुनः प्रारंभ किए जाने हेतु आग्रह किया | उदयपुरा बरेली क्षेत्र के कई विकास कार्यों को लेकर भी केंद्रीय मंत्री से चर्चा की सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मोदी जी के नेतृत्व में लगातार विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं मेरे द्वारा लगातार क्षेत्र के विकास के लिए संसद में क्षेत्र के हर वर्ग के लिए बात उठाई जाती है जिससे क्षेत्र का विकास तीव्र गति से हो और लोगों की समस्याएं संसद तक पहुंच सके केंद्रीय मंत्रियों के सहयोग से समय-समय पर क्षेत्र के विकास के लिए जो मांगे की जाती है मंत्रीगण भी बिना संकोच के मांगों को पूरा करते हैं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने भी आश्वस्त किया है कि उक्त मांगों को शीघ्र ही पूरा करेंगे एवम स्टेशनों पर बेहतर सुविधा प्रदान किए जाने हेतु कार्यों को पूरा करेंगे |
न्यूज सोर्स- रोहित चौधरी भाजपा जिला सह-मीडिया प्रभारी रायसेन