Let’s travel together.

भाजपा मीडिया विभाग के संयुक्त संभागीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों का प्रदेश प्रवक्ता ने लिया जायजा

0 98

रायसेन।संगठनात्मक प्रदेशानुसार भाजपा के मीडिया विभाग के भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों का संयुक्त संभागीय प्रशिक्षण वर्ग आगामी दिनों में ज़िला कार्यालय रायसेन में प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों हेतु भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री दुर्गेश केशवानी ने निरीक्षण किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्री हरि साहू ने समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी दी।उल्लेखनीय है कि भाजपा अपनी मीडिया टीम को सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण वर्ग प्रत्येक संभाग में कर रही है। पार्टी की विचारधारा की विकास यात्रा, बढ़ता भारत बढ़ता मध्यप्रदेश, समाचार निर्माण, मीडिया के कार्य व व्यवहार जैसे बिषयों पर विस्तार से इस प्रशिक्षण वर्ग में चर्चा होगी।
संयुक्त संभागीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री एवं सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, संभाग एवं जिले में निवासरत प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, जिला मीडिया प्रभारी, जिला सह मीडिया प्रभारी, मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडलों के मीडिया प्रभारी अपेक्षित रहेंगे।

न्यूज सोर्स-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811