Let’s travel together.

रायसेन जिले के 6 खिलाडियों ने राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते 7 गोल्ड एवं 3 सिल्वर मेडल

0 87

रायसेन।43 वी मास्टर्स ऐथलेटिकस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सीआईएसएफ खेल मैदान भोपाल में जिला रायसेन ऐथलेटिकस टीम (मंडीदीप) से 6 खिलाडियों ने भाग लिया। रायसेन जिले के सचिव एवं कोच दिनेश कुमार दांगी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बहुत बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया।

मंडीदीप के सतलापुर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक आर पी गोह ने 10000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल लेकर जिले का खाता खोला वही सुल्तानपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम रघुवंशी ने 5 किमी वॉक रेस में गोल्ड मेडल दिलाया। जैल प्रहरी बेगमगंज अरविंद ठाकुर ने 800 मीटर एवं 400 मीटर दो गोल्ड लेकर रायसेन की संख्या बड़ा दी। जिला मास्टर्स रायसेन के अध्यक्ष राम निवास पाल ने 5किमी और 1500 मीटर दौड़ में 2 स्वर्ण पदक जोड़े। संतोष सेन ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड 800 मीटर में रजत पदक हासिल किए। 5km दौड़ में दिनेश कुमार दांगी ने रजत पदक जोड़कर मेडल की संख्या 10 तक पहुंचा दी। यह दौड़ आयु वर्ग 30 प्लस से लेकर 95 प्लस तक होती हैं। खिलाड़ियों ने अपनी अपनी आयु वर्ग में भाग लेकर व मेडल जीतकर रायसेन जिले का नाम रौशन किया जिनकी जानकारी इस प्रकार हैं:-

1.40+ में रामनिवास पाल1500 मीटर दौड़ गोल्ड मेडल,5000 मीटर दौड़ गोल्ड मेडल 2.राम प्रसाद गोहे 10000 मीटर दौड़ गोल्ड मेडल,1500 मीटर दौड़ सिल्वर मेडल 3.राधेश्याम रघुवंशी5000 मीटर walk रेस गोल्ड मेडल 50+ 4. अरविंद ठाकुर 800 मीटर दौड़ गोल्ड मेडल,400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल 5.संतोष कुमार सेन 1500 मीटर दौड़ गोल्ड मेडल,800 मीटर दौड़ सिल्वर मेडल. 06.दिनेश कुमार दांगी 5000 मीटर दौड़ सिल्वर मेडल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811