Let’s travel together.

खबर का असर-किसानों के चक्काजाम से पहले ही विभाग ने हलाली नहरों में छोड़ा पानी

0 402

-किसानों ने शुक्रवार को किया था सिंचाई विभाग कार्यालय का घेराव व धरना प्रदर्शन

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शुक्रवार को किसानों ने नहर में पानी नही छोड़े जाने को लेकर सिचाई विभाग कार्यालय सलामतपुर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया था। और 24 घंटे में नहर चालू नही करने पर भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी। चक्काजाम की चेतावनी से घबराकर कर सिंचाई विभाग ने शनिवार को ही 24 घंटे के अंदर हलाली नहरों में पानी छोड़कर चालू कर दिया है। हलाली की नहरें में पानी शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। MPTODAY ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

किसान जागृति संगठन प्रमुख इरफान जाफरी ने बताया कि हलाली की नहरों में पानी नही छोड़ने के चलते हलाली कमांड क्षेत्र के हज़ारों किसानों की फसलें सूख रही थी। इसी बात से नाराज़ किसानों ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग कार्यालय सलामतपुर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया था। और 24 घन्टे में हलाली नहर नही चालू करने पर चरणबद्ध आंदोलन जिसमें भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे पर चक्काजाम की चेतावनी विभाग के अधिकारियों को दी थी। जिसके चलते सिंचाई विभाग ने शनिवार 29 जनवरी को ही हलाली नहरों में पानी छोड़ दिया है। नहरों में पानी चालू होने से किसानों की फसलें खराब होने से बच जाएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811