Let’s travel together.

जनप्रतिनिधि की जन से चर्चा के तहत हुआ कई समस्या का निराकरण

0 94

-विधायक पटवा ने जावरा मलखार ग्राम से की शुरुआत

रामभरोसे विश्वकर्मा औबेदुल्लागंज रायसेन

भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने बालो की समस्या का शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा साथ ही अब उन्हें अपनी समस्या के लिए ऑफिसों के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे उक्त बात जनप्रतिनिधी की जन से चर्चा के दौरान भोजपुर क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र पटवा ने औबेदुल्लागंज ब्लाक के जावरा मलखार ग्राम में कही।

औबेदुल्लागंज ब्लाक के ग्राम जावरा मलखार  में आयोजित जन जनप्रतिनिधि की जन से चर्चा कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि इस तरह का आयोजन पूरी भोजपुर विधान सभा क्षेत्र की हर पंचायत में किये किये जायेंगे जिससे दूर दराज में रहने बाले लोगो कि समस्या का निराकरण घर बैठे हों सके।
इस जन चर्चा के दौरान लोगों ने विधायक पटवा का स्वागत करना चाहा तो उन्होंने मना करते हुए कहा कि में यहाँ आज जनता कि समस्या हल करने आया हु न कि स्वागत कराने। इस दौरान इस ग्राम कि सबसे बड़ी समस्या पेयजल एवं नल कूप उत्खनन के सम्बंध में तुरंत वनमंडलाधिकारी एवं एसडीएम को निर्देशत कर शीघ्र निराकरण की बात की ।


साथ ही मोबाईल नेटवर्क न मिलने पर शिघ्र ही किसी कम्पनी से बात कर नया टावर लगवाने का कहा।
इस अवसर पर एसडीएम डीएफओ, जनपद सीईओ, ब्लाक मेडीकल अधिकारी,विजली विभाग,पीएचई विभाग ,शिक्षा विभाग,सहित ब्लाक स्तर के सभी अधिकारी विशेष रूप से उपस्तिथ थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811