स्कूली छात्र छात्राओ को दिलाई शपथ
देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
अंतर राष्ट्रीय मानव मानव अधिकार दिवस के मौके पर शनिवार को सिलवानी नगर के सीएम राइज स्कूल में संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला आयोग मित्र विनय जैन की विषेष मौजूदगी में किया गया आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं को संविधान में वर्णित अधिकार और कर्तव्य पर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला आयोग मित्र विनय जैन ने अपने सबोधन में मानव अधिकार आयोग की शक्तियां व देष के संविधन में आम आदमी को मिले

अधिकारो का विस्तार से वर्णन किया तथा बताया कि मानव अधिकरो का हनन होने पर मानव अधिकार आयोग के संज्ञान में प्रकरण को लाया जा सकता है। संज्ञान में आने पर मानव अधिकार आयोग के द्वारा कार्रवाही की जाती है।इसके अतिरिक्त अंतर राष्ट्रीय मानव मानव अधिकार दिवस कब प्रारंभ हुआ इसकी भी जानकारी से उपस्थितो को अवगत कराया गया।
श्री जैन ने बताया कि यह दिन लोगो के बीच शांति,समानता,न्याय,स्वतंत्रता और मानव गरिमा की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। पहली बार इसकी धोषणा 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव अधिकारो को अपनाने की धोषणा की थी। कार्यक्रम में विजय जैन पत्रकार भी विषेष रुप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक नियम जैन ने विद्यार्थियो को मानव अधिकारो की शपथ दिलाई। इस मौके पर आनंद पाण्डेय , रत्ना शुक्ला, अजय चौरसिया, दिनकर शाडिल्य, मयंक रधुवंशी, राजेद्र विश्वकर्मा, आकाश चौरसिया आदि मौजूद रहे।