देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत पर नगर भाजपा में जश्न का माहौल बना तथा जीत की खुशी में भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया तथा भाजपा के झंडे लहराते हुए जीत के नारे लगाए । वार्ड नं 1 में बलराम मालवीय वार्ड पार्षद तथा पार्षद विवेक तिवारी समाजसेवी कमल किशोर पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित थे वार्ड नं 15 में पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल बबलीभाई डॉ विनोद साहू हरीश साहू कल्चुरी समाज की ब्लाक अध्यक्ष रेखा प्रदीप जायसवाल भाजपा नेत्री श्रीमती बब्ली रानी जायसवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे इसी के साथ ही वार्ड नं 11 में पार्षद श्रीमती कुशवाह पूर्व मंडल अध्यक्ष जवाहर सिंह चौहान युवा नेता शंकर सिंह राणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि एसी ही जीत हम मप्र में बूथ मजबूत कर तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर हासिल करने का प्रयास करेंगे ।