Let’s travel together.

श्री महारूद्र महायज्ञ की ध्वज यात्रा संपन्न

0 111

रामभरोसे विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर प्रति वर्ष होने वाले श्री महारूद्र महायज्ञ की ध्वज यात्रा निकाली गई, ध्वज वाहक आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री गोविंद लोवंशी एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह पाल रहे। यात्रा वार्ड क्रमांक 14 श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए खेड़ापति मंदिर पर पहुंची जहाँ पर खेड़ापति मंदिर समिति के अध्यक्ष गौतम लोवंशी, एवं फुलचंद् वर्मा के द्वारा स्वागत किया गया, उसके पश्चात नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस श्री पिपलेश्वर मंदिर पर समापन किया गया ।
गौरतलब है कि श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर विगत 7 वर्षों से श्री महारूद्र महायज्ञ का आयोजन होते आ रहा है और आगामी 17 जनवरी 2023 से 8 वे वर्ष श्री महा रूद्र महायज्ञ का आयोजन श्री 1008 श्री लाल बाबा जी के सानिध्य में संपन्न होने जा रहा है। जिसकी ध्वज यात्रा आज संपन्न हुई !
यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण गोपाल पाठक जी, नपा नेता प्रतिपक्ष जगदीश शर्मा , नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमशंकर साहू , वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद (प्रनि) शेर सिंह चौहान , मंडल उपाध्यक्ष रंजीत राजपूत , बीजेपी जिला उपाध्यक्ष मयंक शर्मा , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम खटीक , संदीप साहू , लक्ष्मण राय फुलसिंग चौहान, लालसिंह कुशवाह जी, आकाश विकास चौहान, समीर विश्नोई के साथ सेंकडो माताएं बहने उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |     एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811