Let’s travel together.

अनियंत्रित होकर नगरपरिषद का कचरा वाहन, पलटा, कर्मचारी घायल

0 158

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानीनगरपरिषद का कचरा वाहन पलट गया जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद के इस कचरा वाहन पर ड्राइवर राहुल कुशवाहा पदस्थ है। दुर्घटना के समय प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार उक्त वाहन सफाई कर्मचारी राहुल कलोसिया चला रहा था। स्वच्छता अभियान के तहत नगर में घर घर से कचरा एकत्रित करने के लिए कई वाहनों का संचालन किया जा रहा है। और सभी वाहनों पर ड्राइवर भी तैनात किए गए है। इसके बाबजूद ड्राइवर बनने के बाद वह अपने को नगर परिषद का मालिक समझने लगते है, घर पर आराम और कचरा वाहन को सफाई कर्मचारी ही चलाते नजर आते है।


सिलवानी के मुख्य नगर पालिका सिलवानी में इस समय सफाई कर्मचारियों की मनमानी चल रही है। सोमवार की शाम को एक कचरा एकत्रित करके वाहन नूरपुरा भोडिया रोड पर कचरा संग्रहण स्थान पर जा रहा था कि बताया जाता है कि जिसे सफाई कर्मचारी चला रहा था जो कि पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे कर्मचारी भी घायल हुआ है।

इस संबंध में नगर परिषद अधिकारी सुनील जैन का कहना है कि मुझे कचरा वाहन पलटने जानकारी मिली है, और वाहन भी वहा से उठवा लिया गया है। संबंधित कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811