Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री तथा उच्च शिक्षा मंत्री ने रायसेन में अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास में भोजनशाला का किया भूमिपूजन, कम्प्यूटर लैब का किया लोकार्पण

0 131

 

 

रायसेन।  स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा रायसेन में रानी दुर्गावती अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास में भोजनशाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया तथा कम्प्यूटर लैब का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। बालिकाओं की स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार द्वारा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा भोजनशाला निर्माण के लिए विधायक निधित से 15 लाख रू की राशि दी गई है।
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार द्वारा पुरानी शिक्षा नीति में बदलाव करते हुए नवीन शिक्षा नीति लागू की गई है। बच्चों को तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा भी जरूरी है। उन्होंने उपस्थित बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी पढ़ेगी तो परिवार पढ़ेगा और विकास करेगा। सभी अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसकी प्राप्ति के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से प्रयास करें। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811