Let’s travel together.

शा.माध्‍यमिक विद्यालय नयागांव सिरसी के प्रधानाध्‍यापक को निलंबित करने के निर्देश

0 132

–अनुपस्थित पाये गये शिक्षकों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के दिये निर्देश

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. द्वारा आज गुना विकास खण्‍ड अंतर्गत ग्राम पंचायत करीली, नयागांव, सिरसी, कलेचरी का भ्रमण किया गया। इस दौरान अमृत सरोवर योजनांतर्गत निर्मित तालाब का निरीक्षण किया गया।इस दौरान आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए गये।

कलेक्‍टर द्वारा आज ग्राम पंचायत कारीली के ग्राम चिड़रउ में तालाब का भ्रमण किया। इस दौरान उन्‍होंने ग्रामीण से चर्चा कर उचित मूल्‍य की दुकान पर राशन वितरण की जानकारी प्राप्‍त की। इस दौरान वृद्धावस्‍था पेंशन के हितग्राहियों व आयुष्‍मान कार्ड आदि की जानकारी ली।

उन्‍होंने ग्राम पंचायत सिरसी स्थित शासकीय एकीकृत शाला माध्‍यमिक विद्यालय नयागांव स्‍कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्‍कूल बंद पाया गया। इस दौरान (प्रा.शि.) प्रधानाध्‍यापक श्री रामसिंह भूरिया को निलंबित करने एवं माध्‍यमिक शिक्षक कु. लक्ष्‍मी चिड़ार, माध्‍यमिक शिक्षक श्री करनलाल सहरिया, प्राथमिक शिक्षक श्री राम कल्‍याण बैरागी, प्राथमिक शिक्षक श्रीमति रेखा बैरागी तथा प्राथमिक शिक्षक श्री महेश कुमार कसेरा की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद गुना श्री गौरव खरे उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811