Let’s travel together.

एसबीआई ने ऋण रथ का संचालन कर किया कार्यक्रम आयोजित

0 156

अदनान खान भोपाल

एसबीआई ने नीलबड़ एवं रातीबड़ क्षेत्र में ऋण रथ का आयोजन कर लोगों को भारत सरकार की ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक(एजीएम) आशुतोष कुमार, चीफ शाखा प्रबंधक अनिल परमार, शाखा प्रबंधक रातीबड़ चंदन कुमार, शाखा प्रबंधक नीलबड़ आशीष तिवारी, लाल बहादुर पाल एवं आरबीओ के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एजीएम आशुतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के द्वारा क्षेत्र की रातीबड़ एवं नीलबड़ शाखा के कार्यक्षेत्र में ऋण रथ का संचालन किया गया। जिसमें भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न सुरक्षा बीमा योजनाओं एवं वित्तीय सहायता प्राप्त श्रृण योजनाओं की जानकारी दी गई। लघु एवं मध्यम वर्ग को व्यवसायियों के लिये भारत सरकार की प्रधानमंत्री मुल्या योजना, स्टैंण्ड अप इण्डिया योजना, म.प्र. मुख्यमंत्री युवा उधमी योजना का लाभ व्यवसायियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान आवेदन से संबंधित दस्तावेजों एवं आवेदन की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया गया। सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेने के लिये क्षेत्र के आम नागरिको में भी उत्साह देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811