Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल मंगलवार 29 नवम्बर 2022

0 72

मेष राशि -किसी लाभदायक महत्वपूर्ण सूचना के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। इस समय भाग्य आप के पक्ष में है। धर्म-कर्म और अध्यात्म में विश्वास बनाकर रखें। कार्यों में जल्दबाजी से बचें, संयम बनाए रखें। पिता पक्ष से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। निवेश शुभ रहेगा। किसी काम को लेकर आप मुसीबत में पड सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे।

वृषभ राशि -करियर के हिसाब से आज का दिन आलस भरा हो सकता है। हालांकि आज के दिन कोई नया प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। प्यार और रिश्तों के लिए यह एक शानदार समय है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे।

मिथुन राशि -आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। आज अत्यधिक चिंता और भावनाओं के कारण वैसे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता और अस्वस्थता अनुभव करेंगे। आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें, क्योंकि किसी करीबी से धोखा मिलने का भी योग है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, साथ ही अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें।

कर्क राशि -आज किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो अपने पद से हाथ धो सकते हैं। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। परिवार में माता-पिता का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति निष्ठावान रहे तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

सिंह राशि -आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदने के आसार बन रहे हैं। किसी खास व्यक्ति के बारे में आपको नई बात पता चल सकती है। भाइयों तथा ननिहाल पक्ष के साथ संबंध खराब होने की स्थितियां बन रही है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।

कन्या राशि -आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। जिसके तरफ आप धीरे धीरे आकर्षित हो रहे थे उसके सामने अपने प्रेम का इजहार कर अपना दिन खुबसूरत बना सकते हैं। कार्य-पेशे में अवरोधित कार्य सार्थक होने के आसार हैं। सेहत पर ध्यान बनाए रखें। लोगों की मदद के लिए तैयार रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

तुला राशि -किसी नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। आपसे कुछ लोग इम्प्रेस भी हो सकते हैं। उन पर आपका पॉजिटिव असर पड़ेगा। आप किसी करीबी को दिये उधार को वापस मांग सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा साथ दे सकता है। प्रेम के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिये अपने संगी के प्रति ईमानदार बने रहें। पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। गाय को हरा चारा डलवाएं।

वृश्चिक राशि -कुछ लोग आपसे किसी काम में मदद मांग सकते हैं। परिवार वालो से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है लकिन इससे बचने का प्रयास करें। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। क‍िसी पुराने म‍ित्र से हुई मुलाकात आपके ल‍िए कोई शुभ समाचार ला सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत-लगन से कार्य करें आपको लाभ म‍िल सकता है। अधिक मात्रा में तला हुआ खाना और व्यायाम न होने के कारण सुस्ती महसूस होगी।

धनु राशि -आज दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ आपके विचार ना मिलने पर मतभेद हो सकता है। किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या आज बहुत अधिक व्यस्त रहेगी। काम की अधिकता के कारण स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे।

मकर राशि -आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। उत्साह बना रहेगा। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है तब तक किसी के सामने उजागर करने से बचें। इस समय असामाजिक लोगों के साथ आपके मित्रता हो सकती है, इनसे दूरी बनाकर ही रखे तो उचित रहेगा। पेट से संबंधित इंफेक्शन की तकलीफ होने की आशंका बन रही है, डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

कुंभ राशि -आपके विनम्र और शांतिपूर्ण स्वभाव का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। काम पर पूरा फोकस रखें। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। कुछ विरोधी हावी होंगे परंतु आप का अहित नहीं कर पाएंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज का द‍िन शुभ रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घुमने जाने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि -ग्रह स्थिति पूर्णता आपके पक्ष में है। उन्नति के नए-नए अवसर मिलने वाले हैं। उचित समय पर सही निर्णय लेने का प्रयास करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस समय अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। विद्यार्थी वर्ग यदि पढ़ाई में आस्य दिखाएंगे तो आज का महत्वपूर्ण दिन उनके हाथ से निकल सकता है। किसी बिना सोचे काम के लिए खर्च करना पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश     |     सांची विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस आयोजित, छात्रों की उपलब्धियां गिनाई     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 21 सितम्बर 2024     |     शारदा प्रसाद वने पिछड़ावर्ग उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष     |     श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र सतलापुर में मनाई गई विश्वकर्मा भगवान पूजन     |     शिक्षा मंत्री द्वारा दिए अतिथि शिक्षकों के बयान पर अतिथि शिक्षकों ने जाताया आक्रोश,मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली,ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सोपा     |     सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय कर्मचारी को तहसीलदार ने थमाया नोटिस,एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया     |     श्रुति धर्मेद्र जैन को वर्ष 2023 के प्राचार्य शंकर लक्ष्मण गोखले रजत पदक से किया सम्मानित     |     संस्कृत के विद्वान व सेवानिवृत्त प्राध्यापकों ने विश्वविद्यालय में स्वेच्छा से अध्यापन का कार्य करने की दी सहमति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811