Let’s travel together.
nagar parisad bareli

MPTODAY NEWS की खबर का असर,डिप्टी रेंजर,नाकेदार निलंबित,भरदा में पेड़ काटने का मामला

0 110

रायसेन। MPTODAY NEWS की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम भरदा(चांदोरा) में पीपल,बरगद सहित कई पेड़ो को काटने के मामले में ओबेदुल्लागंज डीएफओ अजयकुमार ने डिप्टी रेंजर नरेश कुशवाहा और बीट के नाकेदार सतीश खत्री को निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यह क्षेत्र ओबेदुल्लागंज वनमंडल की चिलवाहा रेंज में आता हे जहां बड़े पैमाने पर भूमाफियाओं ने वनभूमि पर कब्जा कर पीपल और बरगद ,कोहा सहित कई वर्ष पुराने अनेक विशाल और धार्मिक महत्व के पेड़ों की कटाई की थी। इस खबर को mptoday. org. in वेव पोर्टल एवं mptoday news यूट्यूब चैनल पर प्रमुखता से दिखाया और बताया गया था।

MPTODAY का एक बड़ा सबाल

CM शिवराज जी जरा एक नजर आपके आदिवासी भांजे भांजियों पर भी कर लीजिए….रायसेन जिले में आदिवासियों की जमीन पर पेड़ कटाई मामला है। DFO ओबेदुल्लागंज ने बीट के नाकेदार सतीश खत्री एवं डिप्टी रेंजर नरेश कुशवाहा को सस्पेंड कर पल्ला झाड़ लिया जे लेकिन इस क्षेत्र की फारेस्ट SDO रूही हक और रेंजर दशरथ अखंड पर कार्यवाही क्यों नही ? भोपाल के बिल्डर हासिम मियां ने आदिवासियों से जमीनें,
खरीदी हैं ।रायसेन भरदा चांदोरा में पेड़ कटाई के मामले में वन विभाग की भेदभाव पूर्ण कार्रवाई सामने आई है। बड़ी मछली को बचाने के लिए छोटी छोटी मछलियों की कुर्वानी दी जा रही है।
जमीन पर जब फारेस्ट ने 25/11को और राजस्व ने 24/11 को की पेड़ की जप्ती,तो फिर जमीन किसकी ….राजस्व की या फारेस्ट की?? यह भी एक बड़ा सबाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811