Let’s travel together.

विधानसभा स्तरीय ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

0 230

केन्द्र सरकार भी बड़े-बड़े निर्णय ले रही है। देश में धारा 370 के कलंक को मिटा दिया गया है- रामपाल सिंह

देवेश पाण्डेय बेगमगंज रायसेन

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि विधानसभा प्रशिक्षण वर्ग नगर के ज्योति मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ विधानसभा प्रशिक्षण वर्ग में जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं सिलवानी बेगमगंज विधानसभा के समस्त सरपंच गण सम्मिलित हुए इस मौके पर जनप्रतिनिधियों को वक्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।


प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह, जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, महामंत्री मनोज कटारे, जनपद अध्यक्ष सरवर सिंह, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला मंत्री राजेंद्र ठाकुर, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, नत्थू सिंह बड़े भैया, प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी बलराम सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, वक्ता कमल सिंह साहू, शुभम दुबे, मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, जगन्नाथ यादव, विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी आदि ने दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया।
प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश भर में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं। पहले कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश में सड़कों की स्थिति बहुत खराब थी। आज सड़कें बेहतर हुईं हैं, क्षेत्र में सड़कों का जाल फैला हुआ। बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। केन्द्र सरकार भी बड़े-बड़े निर्णय ले रही है। देश में धारा 370 के कलंक को मिटा दिया गया है। आज सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राम मंदिर बन रहा है।


प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में मनोज कटारे ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा की नेहरू का व्यक्तित्व इतना विशाल हो गया था कि अगर वे न्याय भी नहीं करें तो कोई कुछ कहने वाला नहीं था। तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को ऐसा लगा कि अगर कोई नहीं बोलेगा तो देश का होगा। क्या पार्लियामेंट के अंदर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इस विषय को उठाया देश के साथ जो अन्याय हो रहा है वह ठीक नहीं है। आप विचार कीजिए कि कोई व्यक्ति अपना फौलादी हो सकता है तब उन्होंने विचार किया कि हम दूसरा राजनैतिक दल बनाएंगे क्योंकि सरकार में उस टाइम पर कोई विपक्ष नहीं था वे जानते थे कि नेहरू का व्यक्तित्व कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ी है। उन्होंने निर्णय लिया कि हम एक नया राजनीतिक दल बनाएंगे तत्कालीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक गुरु गोलवलकर से उन्होंने चर्चा की और नए राजनीतिक दल का गठन किया 21 अक्टूबर 1951 में नए राजनीतिक दल का गठन हुआ। सुना होगा कि जब देश आजाद हुआ तो करीब पौने 6 सो रियासतें इस देश में थी और उसमें से बहुत सारे लोग नहीं चाहते थे कि लोकतांत्रिक सरकार बने उसमें हम हिस्सा बने कैसे 700 साल 200 साल पहले हम स्वतंत्र थे वैसे ही हमारी रियासतें बने जूनागढ़ के नवाब हैदराबाद के नवाब भोपाल के नवाब ने साफ मना कर दिया था हम लोकतांत्रिक देश का हिस्सा नहीं बनेंगे लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्पष्ट रूप से किसी को प्यार से किसी को दबाव बनाकर उन सब का विलय इस लोकतांत्रिक देश में कराया।


प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में मनोज कटारे ने विषय, हम भाजपा में क्यों, इतिहास एवं वर्तमान परिदृश्य में के संदर्भ में अपनी बात रखी साथ ही द्वितीय सत्र में वक्ता मनीष सिंह ने सोशल मीडिया का महत्व के बारे में संबोधित किया। तृतीय सत्र में वक्ता के रूप में योगेश परमार ने ग्राम स्वराज में जनभागीदारीता का महत्व एवं महिलाओं एवं युवाओं की भूमिका के संदर्भ में संबोधित किया तत्पश्चात चतुर्थ सत्र में सुश्री राजो मालवीय में जनकल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन एवं संगठन विस्तार एवं सुघ्ढीकरण में हमारी भूमिका के संदर्भ में संबोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811