Let’s travel together.

गेरतगंज में आऊटडोर व रायसेन में इंडोर स्टेडियम का भूमि पूजन 25 नवम्बर को

0 137

रायसेन । गेरतगंज में आऊटडोर व रायसेन में इंडोर स्टेडियम का भूमि पूजन स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी व स्थानीय विधायक निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे।
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा रायसेन में चरणबद्ध तरीक़े से खेल अधोसंरचना का निर्माण किया जाकर खेलो तो प्रोत्साहित किये जाने के तहत गेरतगंज में राशि रूपये 1.63 करोड़ की लागत से आउटडोर स्टेडियम जिसमें रूपये 1.37 करोड़ से निर्माण कार्य व 26.00 लाख के उपकरण होंगे । आउटडोर स्टेडियम में एथलेटिक्स, फुटबॉल, हाँकी, वालीवाल , हैंडबाल, खो-खो , कबड्डी आदि खेलों की सुविधा होगी ।
आउटडोर स्टेडियम का भूमि पूजन मंत्री, म.प्र. शासन , लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के मुख्य आतिथ्य एंव मा. अध्यक्ष ज़िला पंचायत यशवंत मीणा, अध्यक्ष जनपद पंचायत गेरतगंज विजय पटेल,अध्यक्ष नगर पंचायत जिनेश सिंघई, वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद भगवान दास रजक के विशेष सम्पन्न होगा ।
ज़िले का पहला इंडोर स्टेडियम राशि रूपये 1.95 करोड़ की लागत से जिसमें राशि रूपये 1.69 निर्माण एंव राशि रूपये 26.00 लाख उपकरण के निर्माण कार्य का भूमि पूजन दिनांक 25.11.22 को साँय 4:00 बजे ज़िला खेल परिसर ( स्टेडियम) रायसेन में मा. मंत्री म. प्र. शासन , लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग डॉक्टर प्रभु राम चौधरी जी के मुख्य आतिथ्य मा. अध्यक्ष ज़िला पंचायत रायसेन श्री यंशवत मीणा , मा. अध्यक्ष, नगर निगम रायसेन श्रीमती सविता जमुना सेन , मा. अध्यक्ष जनपद पंचायत साँची श्रीमती अर्चना पोर्ते , वार्ड 16 के मा. पार्षद श्री आरिफ़ हुसैन के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होगा ।
इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, ताईक्वान्डो, योग व फ़िटनेस सेंटर की सुविधा उपलब्ध होगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811