Let’s travel together.

आबकारी एक्ट का फरार मुख्य आरोपी नीरज गुप्ता गिरफ्तार,शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

0 110

रायसेन।जिला आबकारी विभाग द्वारा नशा मुक्ति के अभियान के तहत अवैध शराब विक्रेताओं और शराब माफियाओं के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दो महीनों से फरार एक आरोपी को धरदबोचा।

आबकारी  उपायुक्त दीपम रायचुरा ने बताया कि आबकारी वृत्त बरेली के अपराध क्रमांक- 367/22 धारा 34 (2) के तहत कायम दंडनीय अपराध मे फरार मुख्य आरोपी नीरज गुप्ता जो कि घटना दिनांक 4 सितंबर 2022 से उसकी आल्टो कार मे अवैध रूप से परिवहन की जा रही 12 पेटियों मे रखे 600 पावो मे भरी 108 बल्क लीटर देशी मसाला मदिरा एवं उसमे सवार अन्य दो आरोपियों सहित मौके से नाकेबंदी मे आबकारी विभाग द्वारा नाम,पता पूछने के दौरान भागने (फरार होने) मे सफल रहा था। जिसे घटना दिनाँक को ही नामजद किया गया था।जिसे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर राजेश विश्वकर्मा आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बरेली द्वारा उसकी घेराबंदी की जाकर उसे गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजने के लिए सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।आरोपी शातिर और आपराधिक प्रवृति का है ।
उक्त प्रकरण के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी मे जिला उड़न दस्ता रायसेन के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक विवेक सक्सेना, मुख्य आबकारी आरक्षक रामगोपाल शर्मा, आरक्षक राम स्वरूप पटेल, सैनिक राजेश शर्मा एवं सैनिक हल्के परते का सहयोग रहा l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811