सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती के उपलक्ष में सोमवार को स्कूलों में बालदिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल मेले, जागरुकता रैली सहित अन्य आयोजन हुए। इसी क्रम में सलामतपुर व दीवानगंज शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सरपंच गिरजेश नायक एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दीवानगंज के सरपंच गिरजेश नायक, उपसरपंच शमीम खान अंबाडी सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार, ग्राम पंचायत सरार सरपंच नरेश चौधरी मौजूद रहे। मेले का आयोजन स्कूल की प्राचार्य डीडी मेश्रम एवं स्टाफ द्वारा किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा चाट, पकौड़ी, मिठाई एवं फ़ास्ट फ़ूड आदि व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। अतिथियों ने बाल मेले में हर स्टाल पर पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सरपंच गिरजेश नायक द्वारा सभी स्टालों को 101-101 रुपए की राशि प्रदान की।