Let’s travel together.

कलेक्टर के आदेश के बाद भी दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित पुराना जर्जर भवन नहीं तोड़ा,जनहानि की आशंका

0 240

3 साल पहले दिए थे तोड़ने के आदेश
-40 गांवों के मरीजों के लिए खतरा बना हुआ है जर्जर अस्पताल भवन

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की ग्राउंड रिपोर्ट।

रायसेन जिले के अधिकारी कलेक्टर के आदेश को भी तवज्जों नही देते हैं। जिसका उदाहरण सांची जनपद क्षेत्र में आसानी के साथ देखने को मिल जाएगा। जहां एक अस्पताल के पुराने जर्जर भवन को गिराने का आदेश तीन साल पहले कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग को दिया गया था। लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी अस्पताल का जर्जर भवन किसी बड़े हादसे के इंतज़ार में खड़ा हुआ है। और तो और ये पूरा मामला मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत आने वाले दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित पुराने उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन जो लगभग 50 साल पुराना बताया जा रहा है। जो जर्जर खंडहर की स्थिति में खड़ा है। इस भवन में जगह जगह से दरारें आ गई हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहती है। स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 40 गांवों के लोग इलाज कराने आते हैं। वहीं अस्पताल परिसर में अस्पताल स्टाफ भी निवास करता है। ऐसी स्तिथि में यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मगर कलेक्टर के आदेश के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि 14 अक्टूबर 2019 को आदेश क्रमांक 6460/एस. सी. शाखा/89/2019 रायसेन कलेक्टर द्वारा इस भवन को गिराने के लिए आदेश किया गया था। जिसमें उल्लेख किया गया था कि भवन रिपेयरिंग की स्थिति में नहीं है और जो कभी भी गिरकर जनहानि हो सकती है। ऐसी स्थिति में भवन को तोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश किया गया था। मगर 3 साल बीतने के बाद भी कलेक्टर का आदेश का पालन नहीं हुआ है। और जर्जर भवन आज भी अस्पताल परिसर में आने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।

40 गांवों के मरीज़ आते हैं दीवानगंज अस्पताल में इलाज कराने–जर्जर भवन के पास ही स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने को लेकर आसपास क्षेत्रों के सैंकड़ों मरीज़ यहां प्रतिदिन आते हैं। और इसी जर्जर भवन के पास से होकर गुज़रते हैं। अभी कुछ समय पहले ही पास के एक गांव अम्बाड़ी में स्कूल की दीवार एक बच्ची पर गिर गई थी। जिसमें दबकर मासूम बच्ची की मौत हो गई थी। इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी ज़िम्मेदार अधिकारियों द्वारा मरीज़ों व स्थानीय ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। पूरे मामले की जानकारी होने के बाद भी इस अस्पताल भवन की जर्जर बिल्डिंग को गिराया नही गया है। जिसकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

इनका कहना है
रायसेन कलेक्टर ने जर्जर भवन गिराने के दिए थे आदेश।
3 साल पहले इस जर्जर दीवानगंज अस्पताल भवन को गिराने के आदेश रायसेन कलेक्टर द्वारा दिए गए थे। लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद भी इस जर्जर भवन को गिराया नही गया है। जिसकी वजह से पास ही स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आ रहे 40 गांवों के मरीज़ों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जानकारी होने के बाद भी लोक निर्माण विभाग इस और ध्यान नही दे रहा है।
बबलू पठान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलामतपुर।

ये जर्जर बिल्डिंग अब बन चुकी है खतरा
ये अस्पताल बिल्डिंग लगभग 50 वर्षों पहले बनी होगी। कई वर्षों से छतिग्रस्त होकर जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है। इस जर्जर भवन को गिराने के भी आदेश हुए थे। लेकिन अभी तक अस्पताल भवन नही गिराया गया है। जबकि कुछ समय पहले ही पास ही के एक गांव में स्कूल की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हुआ था जिसमें 1 बच्ची की मौत हो गई थी। ऐसा लगता है कि इस मामले में भी ज़िम्मेदार अधिकारियों को कोई बड़े हादसे का इंतज़ार है।
महेन्द्र शाक्या, दीवानगंज।

कभी भी हो सकता है गंभीर हादसा।
इस जर्जर अस्पताल भवन के पास ही स्टॉफ परिसर बना हुआ है। जहां पर अस्पताल का स्टॉफ निवास करता है। भवन बहुत ही जर्जर अवस्था में है। यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। और स्थानीय नागरिक भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
महेश साहू, अम्बाड़ी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811