Let’s travel together.

दीवानगंज के नाम से स्वीकृत होने के बाद भी वहां के किसानों को नहीं मिल रहा है नहर का लाभ

0 126

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सम्राट अशोक सागर हलाली परियोजना नहर दीवानगंज के नाम से स्वीकृत होने के बाद भी इस नहर का लाभ दीवानगंज एवं उसके आसपास के गांव को नहीं मिल रहा है। बता दें कि लगभग 5 साल पहले इस नहर का काम शुरू हुआ तो दीवानगंज के किसानों को बड़ी उम्मीद थी कि कहीं ना कहीं उनकी अब परेशानी का समाधान होने वाला है। किसानों को नहर के लिए लंबा आंदोलन भी करना पड़ा था। मगर जब नहर बनकर तैयार हुई तो जिस नहर को दीवानगंज के नाम से लाया गया उस नहर का लाभ दीवानगंज के किसानों को नहीं मिल रहा है। जिसमें जमुनिया, बरजोरपुर, देहरी भी शामिल हैं।

वहीं किसान दशरथ विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से लेकर कई आला अधिकारियों तक आवेदन दिए हैं। मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। दीवानगंज में नहर नहीं होने से किसान अपनी खेती को औने पौने दामों में बेच रहे हैं। क्योंकि बोरवेल में भी पानी नहीं है। जिस कारण खेती करने में बड़ी परेशानी होती है। वही किसानों ने मांग की है कि एक माइनर नहर दीवानगंज के लिए भी बनाई जाए ताकि दीवानगंज के किसानों को भी नहर का लाभ मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811