Let’s travel together.

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कल 31 अक्टूबर को एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा

0 123

एकता दौड़ सवेरे 7 बजे से है आयोजित

सुरेन्द्र जैन

रायपुर । कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं खेल व युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा आयोजित एकता दौड़ कल सवेरे 7 बजे से कलेक्टोरेट चौक से तेलीबांधा चौक रायपुर तक आयोजित किया जाएगा।दौड़ में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, स्कूल एवं कॉलेज की छात्र-छात्राएं,एनसीसी केडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवक, नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक, राजीव मितान क्लब के सदस्य, पुलिस जवान,नगर सैनिक सहित अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे।

कलेक्टर डॉ भुरे ने देश की एकता एवं अखण्डता में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी याद में आयोजित दौड़ में भाग लेने अपील की है।

कलेक्टर ने बताया कि समापन स्थल तेलीबांधा चौक पर राष्ट्र की एकता ,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के संबंध में शपथ लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |     सागर तिराहे पर बेकाबू आयशर का कहर: बाइक को मारी टक्कर, भागते हुए अंडे की दुकान में घुसा ट्रक     |     पीएम मोदी के बारह साल पूर्ण होने विधायक ने कराया रुद्राभिषेक और भंडारा     |     भाजपा का ‘घर-घर चलो महासंपर्क अभियान’ विधायक अनुज शर्मा पहुंचे मुर्रा, देवरी,अकोली     |     पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाईयों पर: रानी सौरभ जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811