सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रायसेन पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के निर्देशन में एसडीओपी अदिति सक्सेना के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति एवं हेलमेट के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों को नशा मुक्ति एवं हेलमेट के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवानगंज हाटबाजार में दीवानगंज चौकी प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा ग्रामीणों को हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल चलाने एवं नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार नशा नहीं करने एवं हेलमेट पहनकर बाइक चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ताकि नशे के दुष्प्रभाव से लोगों को बचाया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली घटनाओं को रोका जा सके। इसी के तहत हाटबाजार में लोगों को नशा नहीं करने एवं बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई।इस मौके पर प्रधान आरक्षक लखपत सिंह रघुवंशी, आरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक जितेंद्र शर्मा, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य राहुल यादव मौजूद रहे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।