भारतमाता ओर शहीद स्तम्भ पर दीप प्रज्ज्वलन कर शहीदों को किया नमन
रायसेन। अपना रायसेन सोशियो एंड हेरीटेज कंसर्वेशन अवेयरनेस वेलफेयर सोसायटी ने शहर के वृद्धाश्रम में शॉल, मिठाई, फल वितरण के बाद आतिशबाजी कर बुजुर्गों के साथ दिवाली मनाई एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात रात्रि में एक दिया देश के शहीदों के नाम कायर्क्रम के अंतर्गत शहीद स्तम्भ एवं भारतमाता प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर शहीदों को नमन कर आतिशबाजी की।

इस अवसर पर दिव्यजीवनदान सामाजिक संस्था से पंकज शर्मा, स्वामी विवेकानंद विद्यालय के संचालन संजय शाक्या, जीनियस कोचिंग संचालक व नगर अध्यक्ष अभाविप सौरभ दांगी, नगर मंत्री हिमांशु राठौर एवं अपना रायसेन संस्था के सभी युवा एवं वरिष्ठ समाजसेवीगण उपस्थित रहे।