Let’s travel together.

हादसे के बाद अब कार्यवाही की दरकार नगर पालिका ने नोटिस किया था जारी

0 121

रामभरोसे विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड 14 शुक्रवार बाजार सतलापुर मे 11 के वी के पास बने भवन हादसों का कारण बन रहे है इसका उदाहरण संजय पटेल का 3 मंजिला भवन भी सटीक उदाहरण दिखाई नजर आ रहा है 2 वर्ष पूर्व 1 व्यक्ति इस घर से 11 के वी की चपेट में आ गया था जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी जो घर में एक मात्र कमाने वाला था मृतक के 2 छोटे बच्चे थे पति की मृत्यु होने के बाद पत्नी को फैक्ट्री मे कर पेट पालना पड़ रहा है वही मृतक की पत्नी का कहना है कि अवैध बने मकान पर कार्रवाई होनी चाहिए जिससे आगे कोई घटना ना घट सके और कोई जान ना जाए आपको बता दे कि 1 महीने पूर्व मंडीदीप नगर पालिका में शिकायत कर्ता द्वारा अवैध निर्माण पर कार्यवाही को लेकर ज्ञापन दिया था जिसके बाद मंडीदीप नगर पालिका द्वारा नोटिस भी जारी किया गया रहा जिसके बाद कोई भी जवाब नगर पालिका को अभी तक नहीं दिया है अब मंडीदीप नगर पालिका अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने का मन बना रही है आपको बता दे की 13x 33 के प्लॉट हाउसिंग बोर्ड द्वारा आवंटित किए गए थे पर संजय पटेल द्वारा आवंटन से ज्यादा मे अवैध निर्माण किया गया है जबकि 11 के वी के 3 से 6 फिट के पास निर्माण करना प्रतिबंधित है इसके बाद भी संजय पटेल द्वारा 3 मंजिला भवन का निर्माण कर दिया है वहीं 11 के वी से मात्र 1 फिट दूर से ही 11 के वी की हाईटेंशन लाइन गुजरी है जिसके कारण पूर्व मे घटना घटित भी हो चुकी है जिसको लेकर एमपीवी भी संजय पटेल के नोटिस जारी कर चुका है अब कार्यवाही न होने के कारण अब भी किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।वही पूर्व मे 1 नोटिस मंडीदीप नगर पालिका जारी कर चुकी है वहीं अब 2 नोटिस जारी करेगी जिसमे कुछ समय दिया जाएगा यदि संजय पटेल द्वारा जवाब नहीं दिया गया तो अवैध निर्माण को नगर पालिका द्वारा तोड़ दिया जाएगा वहीं आपको बता दे की 13x 33 के प्लॉट को छोड़कर 5 से 7 फिट मे अवैध निर्माण कर रखा है जिसे तोड़ दिया जाएगा जिसके कारण ही घटना हुई थी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811