Let’s travel together.

रोजगार सहायक अवकाश पर , हितग्राही हो रहे हैं परेशान शासन की योजनाएं ठप

0 126

सुनील नायक बिनेका रायसेन

जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिनेका बोर पानी के रोजगार सहायक प्रदेश संगठन के आहान पर अवकाश पर चले गए हैं रोजगार सहायक के अवकाश पर जाने का खमियाना अब ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है शासन की जनकल्याण सारी योजनाएं जैसे मनरेगा, आयुष्मान कार्ड ,संबल कार्ड, पेंशन , स्वच्छ भारत मिशन , जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र , आवास योजना एवं अन्य महत्वपूर्ण योजना ठप हो गई है। जिससे हितग्राही काफी परेशान है वह है कि रोजगार सहायक का वेतन मात्र ₹9000 हैं जबकि शासन सहायक रोजगार ओ को कम से कम 30 दिन योजनाओं का कार्य कराती है अल्प वेतन में महंगाई के दौर में इनका गुजारा नहीं होता है इनकी मुख्य माग निश्चित वेतन मान नियमितीकरण है यदि शासन 21 अक्टूबर तक इनकी मांगे नहीं मानती है तो हो सकता है सहायक रोजगार संगठन के सभी कर्मचारी सामूहिक रूप से अपना त्यागपत्र दे सकते हैं ग्रामीण इलाकों में पंचायतों का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है जिससे लोगों को अपना कार्य करवाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और तब से ही पंचायतों का कामकाज बंद है इन दिनों प्रदेश में जन सेवा अभियान चल रहा है ऐसे में रोजगार सहायकों का अवकाश ग्रामीण व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811