Let’s travel together.

आज प्रयागराज में पिता मुलायमसिंह यादव की अस्थियां विसर्जित करेंगे अखिलेश यादव

0 144

– दो दिन पूर्व हरिद्वार में किया था अस्थि विसर्जन
प्रयागराज।अखिलेश यादव बुधवार को नेता जी की अस्थियां प्रयागराज में विसर्जित करेंगे। इससे पहले अखिलेश यादव ने दो दिन पूर्व हरिद्वार में परिवार के साथ नेता जी की अस्थियों को विसर्जित किया था।
अखिलेश यादव बुधवार को नेता जी की अस्थियां प्रयागराज में विसर्जित करेंगे। इससे पहले अखिलेश यादव ने दो दिन पूर्व हरिद्वार में परिवार के साथ नेता जी की अस्थियों को विसर्जित किया था। नेता जी मुलायम सिंह यादव की अस्थियां प्रयागराज के संगम में विसर्जित की जाएंगी। घाट पर कार्यकर्ता और अधिकारी पहले से मौजूद है। अखिलेश यादव बुधवार सुबह करीब 11:40 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे।

ज्ञातव्य है कि 10 अक्टूबर को नेताजी मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था। विगत 11 अक्टूबर को अपने गांव सैफई में नेताजी का अंतिम संस्कार किया गया था। अब आज पिता की अस्थियों को लेकर अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंचेंगे। जहां पर विधि विधान के साथ अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा
इससे पहले अखिलेश यादव पिता मुलायम सिंह की अस्थियों को हरिद्वार में विसर्जित किया था। कार्यक्रम के अनुसार इटावा से उड़ान भरने के बाद से विमान देहरादून के जॉलीग्रण्ट विमानन क्षेत्र में लैंड किया, जहां से अखिलेश यादव सड़क मार्ग से हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर पहुंचें और नेताजी मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। आज अखिलेश यादव नेता जी कि अस्थियों को प्रयागराज के संगम में विसर्जित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811