Let’s travel together.

बिजली कर्मचारी पर हमला करने वाले रायपुरा के दो आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल

0 84

विदिशा। थाना कोतवाली विदिशा को बिजली कर्मचारी पर हमला करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है।

उल्लखनीय है कि 17 अक्टूबर को फरियादी राजीव कुमार पिता वीरेन्द्र कुमार सिंह सहायक यंत्री बिजली विभाग विदिशा ने थाना आकर रायपुरा निवासी जानकी प्रसाद, अमित कुशवाह, कुसुम बाई कुशवाह, ललिता बाई कुशवाह के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि जानकी प्रसाद कुशवाहा पर विजली विभाग का एक लाख सतहत्तर आठ सौ सतान्वे रूपये बिजली बिल के शेष थे जिसकी बिल की वसूली के लिये अपने बिजली कर्मचारियो के साथ रायपुरा गये वहां जानकी प्रसाद कुशवाह से बिजली बिल की राशि जमा करने को कहा जो बिजली बिल जमा करने से इंकार कर दिया जब कर्मचारी से बिजली काटने के लिये कहा गया तभी जानकी प्रसाद कुशवाह, अमित कुशवाह, कुसुम बाई कुशवाह , ललिता बाई कुशवाह ने मां बहनकी गंदी गंदी गालिया देकर डंडो से मारपीट किया जिससे स्वयं व कर्मचारियो को चोट लगी जिनका जिला अस्पताल विदिशा मे मेडीकल परीक्षण कराया गया।
रिपोर्ट पर अपराध क्र.571/2022 धारा 353, 332,294,506,34 भादवि3 (1) द,3 (1) ध, 3(2)va SC/ST ACT का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान मजरूब हिम्मत सिंह ठाकुर को आयी चोट में हाथ मे फ्रेक्चर होना पाया गया है एवं ईलाजरत् होकर भर्ती है प्रकरण मे धारा 333 भादवि का ईजाफा किया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. मोनिका शुक्ला के निर्देशन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव व नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा विकास पांडेय के मार्गदर्शन मे तत्परता से थाना कोतवाली पुलिस को कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा 24 घंटे के अंदर बिजली कर्मचारी पर डंडो से हमला करने वाले दो आरोपी जानकीप्रसाद कुशवाह पिता स्व. रामसिंह कुशवाह उम्र 45 साल, अमित कुशवाह पिता जानकीप्रसाद कुशवाह उम्र 23 साल निवासीगण बगीचा के पास निवासीगण रायपुरा विदिशा से डंडे जप्त कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा दोनो को जेल भेजा गया। विवेचना की जा रही है।

उक्त दोनो आरोपी की गिरफ्तारी में करने में निरीक्षक आशुतोष सिंह राजपूत थाना प्रभारी कोतवाली, उपनिरीक्षक के. के. पवार, सउनि संजय नामदेव प्र.आर. 63 राकेश लोधी आर. 267 अजय सिकरवार, आर. 810 संदीप जाट,, आर. 221 सुरेश रघुवंशी, का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811