Let’s travel together.

नगरपरिषद का कारनामा,हर कोई चलाता है नगर परिषद के वाहन कभी भी हो सकती दुर्घटना, जिम्मेदारी लेगा कौन

0 90

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

सांची नगर परिषद में रोज नये कारनामे सामने आ रहे हैं नगर परिषद में वाहन चलाने के लिए वाहन चालक तो मौजूद हैं परन्तु जब जरूरत पड़ती है हर कोई चालक बन जाता है चाहे जल शाखा चाहे बिजली शाखा चाहे अन्य कर्मचारी हों हर कोई नगर परिषद के वाहन सड़कों पर दौड़ाते दिखाई दे जाते हैं कभी भी कोई दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है तब जिम्मेदारी किसके ऊपर होगी।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद सांची में रोज़ नित नए कारनामे देखने को मिल रहे हैं ऐसा ही मामला तब सामने आया जब एक वाहन सड़क पर दौड़ाते जल विभाग के कर्मचारी दिखाई दिया । वैसे इस विख्यात नगर की नगर परिषद में छै कचरा वाहन तथा एक ट्रेक्टर ट्राली एक फायर ब्रिगेड तथा एक छोटी फायर सहित अन्य वाहन भी है कुल मिलाकर वाहन प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि नौ वाहन है तथा वाहन चालकों की संख्या सात है दो वाहनों पर चालक ने होने से इन चालकों से ही काम चलाया जाता है जबकि फायरबिग्रेड पर रात और दिन में दो वाहन चालकों को रखा जाता है तब आठ वाहनों पर मात्र पांच वाहन चालक उपलब्ध रहते हैं इतना ही नहीं नगर परिषद का एक वाहन चालक नायब तहसीलदार के वाहन चलाने लगा रखा है तब नगर परिषद को चार वाहन चालकों से काम चलाना पड़ रहा है ।इसी दरम्यान आवश्यकता पड़ने पर बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने वाहन की आवश्यकता रहती है तथा जल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने वाहन की आवश्यकता रहती है तब इन व्यवस्था को दुरुस्त करने नगर परिषद के वाहन हर कोई चलाता दिखाई दे जाता है फिर चाहे वह जल शाखा चाहे बिजली शाखा का चाहे गड्ढे खोदने वाले श्रमिक हों अधिकांश कर्मचारी दैनिक वेतनभोगी के रूप में पदस्थ हैं जिसको जब आवश्यकता पड़ती है वाहन लेकर चलता बनता है तथा सड़कों पर दौड़ाते नज़र आ जाते हैं जबकि वाहन चालकों के पास वाहन चलाने के लाइसेंस रहते हैं परन्तु यहां बिना लाइसेंस के ही वाहनों को सड़कों पर दौड़ाने का सिलसिला जारी रहता है हालांकि अधिकारी सहित वाहन प्रभारी बेखबर बने रहते हैं वैसे भी नगर से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरने से वाहनों की तेजगति से दौडभाग लगी रहती है तब कभी भी किसी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।तब इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा कही से कोई जवाब नहीं मिल पाता । ऐसा ही मामला तब सामने आया जब जल प्रभारी जो पूरी नप में जल व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं तब आवश्यकता पड़ने पर बिहारी सैन को स्वयं वाहन चलाना पड़ता है ऐसे ही अन्य कर्मचारी जब चाहे वाहनों को दौड़ाते दिखाई दे जाते हैं। इस मामले में वाहन प्रभारी श्रीवास्तव ने बताया जब कही भी किसी काम के लिए वाहन की आवश्यकता होती है सम्बन्धित कर्मचारी लेकर चले जाते हैं परन्तु उन्होंने गोलमाल बात करते हुए सीएमओ से बात करने का कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया जब सीएमओ से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया ।सूत्र बताते हैं कि नगर परिषद के अधिकांश वाहनों का बीमे से दूर दूर का भी वास्ता नहीं रहता न ही नगर परिषद द्वारा इस ओर गंभीरता से ही प्रयास किए जा सके।तब यह सभी वाहन भगवान भरोसे सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं न तो वाहनों की सुरक्षा से संबंधित ही कोई क़दम उठाने की जरूरत समझ रहे हैं वहीं जिम्मेदार भी बेखबर बने हुए हैं जहां तक वाहनों की जांच का सवाल रहता है तो सरकारी वाहन जानकर न तो पुलिस ने ही आरटीओ ही पड़ताल कर पाते हैं जबकि निजी वाहनों में थोडी सी भी कमी रहती है तों वाहन मालिकों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है इस सबसे पुलिस प्रशासन भी अनजान बन कर रह जाता है । हालांकि नगर परिषद का एक चालक वर्षों पूर्व नप के ट्रेक्टर से ही अपनी जान गंवा बैठा परन्तु नगर परिषद प्रशासन उस घटना से भी सीख नहीं ले सका । बहरहाल जो भी हो नगर परिषद के वाहन भगवान भरोसे हरकोई सड़कों पर दौड़ाते आसानी से दिखाई दे जाते हैं जिससे कभी भी किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811