इंदौर। मुम्बई की मशहूर टीवी सीरियल एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वैशाली पिछले1 साल से इंदौर में रह रही थी ।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।वैशाली ठक्कर ने यह रिश्ता क्या कहलाता है बिग बॉस जैसे तमाम सीरियलों में लीड रोल निभाया।
पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है ।बताया जा रहा है कि वैशाली ठक्कर ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।