रायसेन में मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस प्रशासन सचेत, सड़क डाइवर्ट कर की जा रही मुख्यमंत्री और लोगों की सुरक्षा की व्यवस्था
रायसेन। शहर के दशहरा मैदान पर 12 अक्टूबर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आ रहे हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क डाइवर्ट करने की व्यवस्था की गई है। जिससे कि आवागमन में किसी को कोई अव्यवस्था या परेशानी का सामना ना करना पड़े।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय के प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु, यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के लिए निम्नानुसार मार्ग रूट डायवर्सन एवं पार्किग व्यबस्था रहेगी।
रूट डायवर्सन (मार्ग परिवर्तन)
1.डायवर्सन नक्तरा चौकी – सागर से भोपाल को जाने वाली भारी वाहनों (यात्री वाहनों को छोड़कर) को चौकी नकतरा, थाना सुल्तानपुर होते हुए भोपाल के लिए डायवर्ट (मार्ग परिवर्तन) किया जाएगा ।
2.डायवर्सन खरगावली तिराहा – सागर रोड से विदिशा की ओर जाने वाले भारी एंव हल्के वाहनों को होमगार्ड कार्यालय से होते हुए मार्ग परिवर्तन किया जाएगा ।
3.डायवर्सन सेंडोरा जोड़- भोपाल से सागर जाने वाले भारी वाहनों को गोपालपुर, सांची, विदिशा होते हुए सागर के लिए डायवर्ट (मार्ग परिवर्तन किया जाएगा |
4.डायवर्सन गोपालपुर – भोपाल से सागर जाने वाले भारी वाहनों को गोपालपुर, सांची, विदिशा होते हुए सागर के लिए डायवर्ट (मार्ग परिवर्तन) किया जाएगा ।
आपातकालीन डूयूटि मे लगे वाहन जैसे एंबूलेंश,फायर बिग्रेड आदि को आने दिया जाये । इसी प्रकार माननीय मुख्यमंत्री महोदय के कार्यक्रम मे आने बाले वाहनो जैसे बस,आँटो,चार पहिया वाहन एवं व्यबस्था मे लगे समस्त प्रकार के वाहनो को भी आने दिया जाये ।
पार्किंग
1.पार्किग- VIP-1-सामुदायिक भवन के के पास रोड़ के बगल मे केवल चार पहिया वाहनो की पार्किग
रहेगी ।
2.पार्किग-VIP-2-स्टेडियम के सामने स्थित सब्जी मंडी प्रांगड़ मे केवल चार पहिया वाहनो की पार्किग की
जाएगी ।
3.पार्किग कृषि उपज मंडी –जहाँ पर भोपाल और विदिशा की ओर से आने बाली बसे,चार पहिया वाहन दो
पहिया वाहनो की एवं सागर तरफ रोड से आने बाली बसो की पार्किग भी की जाबेगी ।
4.पार्किग वन परिसर सागर रोड-जहाँ पर दो सागर तरफ से आने बाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो
की पार्किग रहेगी ।
5.पार्किग कन्या शाला स्कूल मैदान- जहाँ पर दो सागर तरफ से आने बाले दो पहिया एवं चार
पहिया वाहनो की पार्किग रहेगी ।
6.पार्किग गर्ल काँलेज एवं कृषि कार्यालय प्रांगण के सामने- जहाँ पर केवल दो पहिया वाहनो की पार्किग की जाएगी