Let’s travel together.
nagar parisad bareli

नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, मेदांता में नेताजी ने ली अंतिम सांस

0 279

गुरुग्राम।मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस दौरान उनके साथ अपने बेटे अखिलेश यादव समेत परिवार के काफी लोग मौजूद रहे।


उत्तर प्रदेश  और देशभर की राजनीति में अपना रसूख रखने वाले मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल  में अंतिम सांस ली। इस दौरान उनके साथ अपने बेटे अखिलेश यादव समेत परिवार के काफी लोग मौजूद रहे। मुलायम सिंह के देहांत की खबर आते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। खबर आने के बाद सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे मुलायम
बता दें कि करीब एक सप्ताह से समाजवादी पार्टी के संस्थापक और वर्तमान में संरक्षक की भूमिका निभा रहे 84 वर्षीय मुलायम सिंह यादव करीब एक सप्ताह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उनको सांस लेने में दिक्कत थी। इसके अलावा उनकी किडनी में भी परेशानी बताई गई थी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से रोजाना उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाता था। डॉक्टरों ने बताया था कि वह कुछ दिनों से वह जीवन रक्षक दवाओं के सहारे थे।

हालत ज्यादा नाजुक होने पर अखिलेश-रामगोपाल पहुंचे
मुलायम सिंह यादव की हालत अचानक ज्यादा खराब होने पर उनके बेटे और सपा मुखिया अखिलेश यादव और मुलायम के चचेरे भाई रामगोपाल समेत परिवार के कई लोग अस्पताल में मौजूद रहे। वहीं अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी जमे हुए हैं। नेता जी के निधन पर समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इसके बारे में जानकारी दी गई है। बता दें कि अखिलेश यादव ने नेताजी के स्वास्थ्य को देखते हुए दुआओं की अपील की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811