Let’s travel together.

चुनरी यात्रा के दिन सर्राफा व्यापारी और किसान से हुई बारदात का खुलासा,भोपाल की ईरानी गेंग ने की बारदात

0 212

रायसेन। कोतबाली पुलिस ने 30 सितम्बर को बाबूभाई सर्राफ ज्वेलरी की दुकान से सोने चांदी के गहने चोरी करने और एक अन्य घटना में किसान की जेब से 55 हजार रुपए निकालने के मामले में चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।दोनो ही घटनाओं में भोपाल के ईरानी बदमाश शामिल है।

अडिशनल एसपी अमृत मीणा ने बताया कि दिनांक 30सितम्बर 22 को फरि मुख्तार अहमद उर्फ बाबू भाई पिता मुमताज उद्दीन नि. वार्ड नं. 07 गबोईपुरा द्वारा महामाया चोक स्थित सर्राफा की दुकान से सोने की अंगूठी, पेंडिल एवं टाप्स चोरी होने की रिपोर्ट की थी जिस पर से अपराध क्रमांक 602/22 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना में पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अनुसंधान के दौरान आज 09 अक्टूबर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि छोटा गुलाम उर्फ गुलाम मिर्जा नाम के ईरानी चोर ने रायसेन से सोना चोरी किया है और सुबह-सुबह छोटा लाम्बाखेडा- बैरसिया बायपास के आसपास घूमता फिरता रहता है। सूचना की तस्दीक हेतु गठित टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी। पुलिस को देखते ही उक्त आरोपी वहां से भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी ने अपना नाम छोटा गुलाम उर्फ गुलाम मिर्जा उर्फ बेहलून पिता मिर्जा युसुफ अली उम्र 29 साल नि. अमन कालोनी बैरसिया रोड भोपाल का होना बताया।

श्री मीणा ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी छोटा गुलाम उर्फ गुलाम मिर्जा उर्फ बेहलून ने बताया कि घटना दिनांक 30 सितम्बर को वह अपने भाई मुजाहिद, बहनोई खम्बर और अपने दोस्त कशू उर्फ हसन के साथ दो मोटरसाईकिल सी. बी शाईन और यूनिकान से शाम करीबन 4 बजे रायसेन आये थे। कशू को महामाया चौक के बाहर बाईक शाईन पर छोड़कर बाकी तीन लोग चोरों के लिये बाबू भाई की सोने चांदी की दुकान पर जाकर खरीदारी का नाटक करने लगे। दुकानदार को बातों में लगाकर गुलाम मिर्जा ने सोने की अंगूठी, पेंडिल व टाप्स चोरी कर लिये और खम्बर व मुजाहिद ने भी सोने का सामान चोरी कर लिया। दुकान पर 2300 रूपये की चांदी की हाय खरीदी और खम्बर और मुजाहिद ने भी कुछ सोने का सामान खरीदकर पेमेंट किया था। आरोपी ने पूछताछ करने पर यह भी बताया कि घटना वाले दिन ही हमारे डेरे से जानी उर्फ इमाम बख्श और सिराज भी मोटर साईकिल से रायसेन आये थे जिन्होंने एक बुजुर्ग आदमी प्रेम सिंह पिता बाबूलाल यादव को बातों में लगाकर उसके द्वारा पहनी जेकेट में से 55 हजार रूपये चोरी किए थे।
आरोपी के बताये स्थान पर ले जाकर निकालकर देने पर उसके कब्जे से सोने के पेंडिल, टाप्स व अंगूठी कीमती करीब 80,000 की जप्त किये गये।

मामले में अन्य अपराधी मुजाहिद पिता युसुफ अली, खम्बर पिता अख्तर अली, कशु उर्फ हसन पिता लाला सभी नि. अमन कालोनी निशादपुरा भोपाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। थाने के अन्य अपराध क्र 600/22 धारा 379 भादवि के आरोपी जानी जानी उर्फ इमाम बख्श और सिराज की तलाश जारी है। आरोपी छोटा गुलाम उर्फ गुलाम मिर्जा का माननीय न्यायालय से पीआर लिया जा रहा है।

श्री मीणा ने बताया कि दिनांक 26-27 जुलाई 2022 को श्री रमेश किरार के घर हुई चोरी के मामले में भी बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्र. 475/2022 धारा 457, 380 भादवि में फूलाबाई मोंगिया पनि बाबूलाल मोंगिया उम्र 60 साल नि. गुलगाव थाना सांची से पूछताछ करने पर संदेही द्वारा अपराध सदर में चोरी का माल सोने-चांदी के गहने उसके पति बाबूलाल मोंगिया से लेकर छुपा देना स्वीकार किया है। आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से पीआर लिया जाकर सोने चांदी के गहनों की बरामदगी की जावेगी।

कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीओपी श्रीमती अदिति भावसार,थाना कोतवाली प्रभारी आशीष सप्रे भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811