मुख्यमंत्री निवास पर की लिखित शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक की कार्यवाहक
विनोद साहू
बाड़ी रायसेन । गाँजा पकड़ने के बाद मामला न बनाने रिश्वत लेना बाड़ी की पुलिस पर भारी पड़ गया।मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को शिकायत के बाद रायसेन SP ने बाड़ी थाने के टीआई सहित5 पुलिसकर्मियों कल निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बाड़ी पुलिस ने विगत माह बारना कालोनी से सूचना मिलने के बाद लगभग सत्तर किलो गाँजा पकड़ा था, जिसमे पुलिस ने खपरिया निवासी भगवानसिंह को गाँजा के मामले में पकड़ा लेकिन उससे दो लाख रुपए की रिश्वत ली गई। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस मामलें को गंभीरता से लिया और मामले की जांच के निर्देश दिये। मामले में जांच उपरांत बाड़ी थाना के थाना प्रभारी और कर्मचारियों को लिप्त पाया गया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल ने बाड़ी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल ने बताया कि किसी व्यक्ति की शिकायत पर जांच की गई है। लेन-देन का मामला है। अपराध सिद्ध हुआ है। जांच जारी है। इस मामले में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना, थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी विनय दुबे, विनय यादव, निकुंज राय, विद्याप्रसाद को निलंबित कर दिया है।