Let’s travel together.

ग्राम खोहा में आयोजित बीजेपी बूथ विस्तारक कार्यशाला में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

0 473

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में बीजेपी बूथ विस्तारक कार्यकर्म के तहत मंगलवार को सांची विधानसभा क्षेत्र के सांची मंडल के शक्ति केंद्र खोहा बूथ क्रमांक 07 पर आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी सम्मिलित हुए। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का साल श्रीफल पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। और भाजपा कार्यकर्ताओ से बूथ विस्तार को लेकर संवाद किया।

बूथ विस्तारक ऐप के बारे में भी कार्यकर्ताओं को जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने ग्राम खोहा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। वहीं कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना की वैक्सीन लगाएं मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से की है। उन्होंने केंद्र और राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया।

इस मौके पर सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कालूराम मीणा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश साहू, मंडल मीडिया सह प्रभारी ओमप्रकाश लोधी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके हाल-चाल भी जाने।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जमना सेन बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष     |     मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित     |     भगवान श्री मीनेश जन्मोत्सव मां कंकाली धाम में धूम धाम से मनाया गया     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की जिले में हुई  शुरुआत     |     सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी अधिकारो से वंचित     |     माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811