यशवन्त सराठे-बरेली रायसेन
तहसील प्रांगण के सभागार मे तहसीलदार निकिता तिवारी,एवं नगर परिषद अध्यक्ष हेमन्त चौधरी के मार्ग दर्शन मे नगर के प्रतिष्ठित नागरिको, अधिकारियो, एवं हितग्राहियो की उपस्थिति मे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ से सम्वन्धित कार्यक्रम गांधी जयन्ती के पावन अवसर पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वामित्व योजना के अन्तरगत अधिकार अभिलेख वितरण,जैसी महती जनहित कारी योजना फौती नामान्तरण,वटवारा, भू-सीमांकन, अक्श,बटान एवं सी एम हेल्पलाईन आदि राजस्व से सम्वन्धित समस्याओ का निराकरण हेतु जानकारिया दी गयी।

गांधी जयन्ती के उपलक्ष्य मे स्वामित्व दिवस के रूप मे तहसील के प्रत्येक नगर एवं ग्राम स्तर पर नगर परिषद एवं ग्राम पंचायतो मे शासन की हितग्राही मूलक कार्यक्रम शिविरो के माध्यम से आयोजित किये गये।
कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियो कोअधिकार अभिलेख भी वितरित किये गये।एवं निकिता तिवारी के द्वारा शासन की योजनाओ को विस्तार से समझाया गया।
इस कार्यक्रम मे नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत,पर्यवेक्षक रश्मी वर्मा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,पत्रकार आदि उपस्थित थे।