Let’s travel together.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खादी ग्रामोद्योग से खादी के वस्त्र खरीदे

0 75

हेमेन्द्र नाथ तिवारी उज्जैन

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर नगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा खादी ग्रामोद्योग पर पहुँचकर खादी के वस्त्र खरीदे।

मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया किसेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं के द्वारा नई सड़क स्थित खादी ग्रामोद्योग भंडार पहुंचकर खादी को बढ़ावा देने हेतु खादी के कपड़े खरीदे व महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा भी खादी की खरीदी की गई ।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री जोशी ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के सपनों को किस तरह साकार किया, स्वच्छता गांधी जी बेहद प्रिय थी। मोदी जी ने सम्पूर्ण भारत में स्वच्छ भारत मिशन योजना लागू कर स्वच्छता अभियान चलाया एवम देश में स्वच्छता की अलख जगाई साथ ही शौचालय बनवाकर खुले में शौच से मुक्ति दिलाई।  इस अवसर पर विधायक पारस जैन, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालुहेड़ा, जगदीश अग्रवाल, इकबालसिंह गांधी, वीरेंद्र कावड़िया, पूर्व महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, संजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, शिवेन्द्र तिवारी, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, अमित श्रीवास्तव, रजत मेहता, अनिल शिंदे, विनोद बरबोटा, आनन्द खींची, मोहन जायसवाल, विशाल शर्मा, राकेश पंड्या, खगेश सेंगर, सुहास वैद्य, भारती प्रपन्ना, विनीता शर्मा, जयंत राव गरुड़,  सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811