Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर वृद्धजनों किया गया सम्मान

0 65

वृद्धों को शॉल श्रीफल देकर किया गया सम्मानित

– स्वास्थ्य शिविर का भी किया गया आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर सामाजिक न्याय विभाग और जिला प्रशासन द्वारा वृद्धजनों का सम्मान किया गया। मंगलम केंद्र पर आयोजित इस सम्मान समारोह में वृद्धजनों को शॉल व श्रीफल देकर के सम्मानित किया गया। इस मौके पर 105 वर्षीय पाना बाई को भी सम्मानित किया गया और उन्हें शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती और जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरलाल और भाजपा नेता हरवीर रघुवंशी, राकेश गुप्ता, दीपक गोयल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाहा, डॉ अजय खेमरिया, विष्णु सोनी, पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सक्सेना सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण मौजूद रहे।
वृद्धजन के मौके पर यहां वृद्धजनों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा वृद्धजनों के लिए स्वास्थ शिविर का आयोजन भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में वृद्धजनों का परीक्षण किया गया और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई शिवपुरी के जिला अस्पताल में भी वृद्ध जनों के लिए वृहद जिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
वृद्धजन सम्मान समारोह के दौरान वृद्धों ने अपने सम्मान पर खुशी जाहिर की।
शिवपुरी के वृद्ध शंकर राठौर ने बताया कि वह 80 साल के हो गए हैं। उनका सम्मान समारोह किया गया इसके लिए सभी आयोजकों का धन्यवाद।
पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने बताया कि आज वृद्धजनों का सम्मान समारोह बहुत ही अच्छा रहा। यहां सभी वृद्धजनों का सम्मान किया गया इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया।
जिला पंचायत के अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी एमके जैन ने बताया कि शिवपुरी में वृद्धजन दिवस के मौके पर 100 से अधिक वृद्ध जनों का सम्मान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811