Let’s travel together.

आकर्षण का केंद्र बनी चैतन्य झांकी

0 82

 तारकेश्वर शर्मा रायसेन बम्होरी

प्रजापिता ब्रह्माकमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र द्वारा कस्बा बम्होरी में चैतन्य झांकी सजाई गई है,जो जन आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।ब्रह्माकुमारी द्वारा जनमानस को नवरात्रि पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ब्रम्हाकुमारी साध्वी बी.के. मोहनी दीदी ने बताया कि परमपिता परमात्मा ईश्वरीय ज्ञान के साथ तनाव मुक्त, व्यसनमुक्त व क्रोधमुक्त बनाने के लिये राजयोग मेडिटेशन, ध्यान योग करा व्याधियों को दूर किया जा सकता है व प्रतिदिन ईश्वरीय ज्ञान को जीवन ग्रहण कर अपने परिवार में कमल पुष्प के समान जीवन जीने की कला सीख जाते हैं। जिससे उनके जीवन में खुशी, शांति,आनंद, प्रेम आ जाता है और यही जीवन सतो प्रधान बन तमोगुण वातावरण से दूर हो जाता है।
इसी का संदेश देने के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा कस्बा बम्होरी में मां दुर्गा की चैतन्य झांकी सजाकर जनमानस को संदेश दिया कि यह मूर्ति जड़ नहीं अपितु चैतन्य है। लेकिन राजयोग साधना के द्वारा इनके अंदर एकाग्रता की शक्ति द्वारा परमपिता परमात्मा शिव बाबा की याद में रहकर एकाग्र चित्त होकर आपके सामने देवी रूप धारण करती हैं और घरों में भी यह दैवी बहने ही मां,बहन एवं कन्या के रूप में रहती हैं। हम 9 दिन तक मूर्ति की पूजा-अर्चना तो करते हैं लेकिन घर में चेतन में बैठी हुई उन बहनों, कन्याओं ,माताओं के सम्मान से कहीं ना कहीं पीछे हो जाते हैं। इसी का संदेश देने के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा चैतन्य झांकी सजाई जाती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811