Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कारम डेम में भ्रर्ष्टाचार को लेकर आदिवासी न्याय यात्रा को भोपाल के लालघाटी पर रोका

0 48

 धार जिले के कारम डैम में हुए भ्रष्टाचार के बाद स्थानीय किसानों और आदिवासियों की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा ने 21 सितंबर से पदयात्रा शुरू की थी। जो पदयात्रा आज राजधानी भोपाल पहुंची। भोपाल में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने आयी इस टुकड़ी को लालघाटी पर ही रोक लिया गया। उनके साथ कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता भी हैं।

दरअसल पुलिस द्वारा आदिवासी न्याय यात्रा को भोपाल के लालघाटी पर रोकने के बाद कांग्रेस विधायकों पांचीलाल मेड़ा के साथ पूर्व मंत्री सचिन यादव, सुरेन्द्र सिंह बघेल, डॉ. अशोक मर्सकोले आदि धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलने के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ भी लालघाटी पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

वहीं कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा और नाराज कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी सड़क पर बैठ गए। हालांकि कुछ देर रुकने के बाद वे चले भी गए। इसके बाद गुस्साए कांग्रेसी बैरिकेड्स पार करने की कोशिश करने लगे, जिसमें विधायक मेड़ा का कुर्ता फट गया। और वे फटा कुर्ता पहने हुए ही नारेबाजी कर आगे बढ़े। पांचीलाल राज्यपाल से मिलने के लिए गुरुवार को भोपाल पहुंचे। मानसून विधानसभा सत्र के दौरान भी विधायक मेड़ा का कुर्ता फटने का मामला सामने आया था।

धरने के दौरान कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस का पूरा समर्थन आपके साथ है। आपकी इस लड़ाई को कांग्रेस हर मोर्चे पर लड़ेगी। हमने विधानसभा के सत्र में भी इस मामले को उठाने की और सरकार से इस पर जवाब मांगने की कोशिश की। लेकिन सरकार कारम डैम के भ्रष्टाचार और प्रभावितों को न्याय के मामले में कोई चर्चा नहीं करना चाहती थी।

उन्होंने कहा कि विधायक पांचीलाल मेड़ा के साथ दुर्व्यवहार किया गया। जब तक कारम डैम में हुए भ्रष्टाचार के दोषियों को सजा नहीं मिल जाती पीड़ित परिवारों को उचित राहत और मुआवजा नहीं मिल जाता , हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस डैम के फूटने से कई गांवों के लोग, किसान, हमारे आदिवासी भाई प्रभावित हुए हैं।

कमलनाथ ने कहा कि राहत और मुआवजे के जितने दावे किए गए थे, वह सब अभी तक हवा हवाई हैं। आज भी कई प्रभावित बेघर हैं, उन्हें राहत व मुआवजे के नाम पर कुछ नहीं मिला। आज मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में आदिवासी भाइयों के साथ दमन और अत्याचार हो रहा है।

कांग्रेस आदिवासी विधायक पांचीलाल मेड़ा ने धार जिले से आदिवासी न्याय यात्रा निकाली है। 21 सितंबर से यह पदयात्रा शुरू हुई थी। कारम डैम के मुद्दे को लेकर विधायक ने 300 किमी की पदयात्रा की है। पांचीलाल मेड़ा की विधानसभा धर्मपुरी में कारम डैम आता है। मेड़ा की यात्रा इंदौर, देवास, सीहोर होते हुए भोपाल आई है। जहां राज्यपाल से मिलने भी नहीं दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811