Let’s travel together.
nagar parisad bareli

“आपकी बात”-5-जी सेवा और स्वामी के ट्वीट से मची हलचल-अरुण पटेल

0 98

नवदुर्गा का पर्व हिन्दुओं में बड़ी श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोबाइल कांग्रेस में इसी पर्व के बीच एक अक्टूबर से 5-जी सेवा लांच करेंगे। मोदी यह लांचिंग प्रगति मैदान में होने वाली इंडिया मोबाइल कांग्रेस जो 4 अक्टूबर तक चलेगी, में करेंगे। एशिया में सबसे बड़ा दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी मंच होने का दावा करने वाली इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन संयुक्त रुप से संचार विभाग और सेक्यूलर आपरेटर एसोसिएशन आफ इंडिया की ओर किया जा रहा है। केंद्रीय सूचना इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा था कि सरकार ने कम समयसीमा में देश में 5-जी दूरसंचार सेवाओं के 80 प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य दिया है। प्रथम चरण में भारत के 13 शहरों में यह सेवा उपलब्ध कराये जाने की संभावना है। उनका कहना था कि 5-जी से उपयोगकर्ताओं को 4-जी के मुकाबले दस गुना ज्यादा स्पीड मिल सकेगी, साथ ही वैष्णव ने 5-जी के विकिरण प्रभाव की आशंकाओं को भी खारिज किया था। उनका मानना है कि 5-जी सेवा से पैदा होने वाली विकिरणों का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित स्तर से बहुत नीचे है।

दूसरी ओर देश की राजनीति में पूर्व सांसद भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी जो अक्सर राजनीति में हलचल मचाने के माहिर माने जाते हैं, के एक ट्वीट ने जिसमें उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी. जिनपिंग को हाउस अरेस्ट करने और सेनाध्यक्ष पद से हटाने की बात कही है लेकिन इस मामले की पुष्टि नहीं हुई है फिर भी इससे भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में हलचल पैदा होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। जिनपिंग हैसटेग हजारों की संख्या में ट्वीट भी किए जा रहे हैं। स्वामी का दावा है कि बड़ी बात यह है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने न तो इसकी पुष्टि की है और न ही खंडन किया है। स्वामी ने ट्वीट में लिखा है कि चीन को लेकर एक नई अफवाह है जिसकी जांच की जाना चाहिए। क्या शी. जिनपिंग नजरबंद हैं ? माना तो यह जा रहा है कि जब जिनपिंग हाल ही में समरकंद में थे तब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने सेना के अध्यक्ष पद से उन्हें हटा दिया था और अब उसके बाद यह अफवाह है कि उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है। चीन के कई यूजर देश में तख्तापलट की आशंका जताते हुए पोस्ट कर रहे हैं जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी यानी पीएलए ने जिनपिंग को सत्ता से हटाते हुए सत्ता अपने हाथ में ले ली है। यह भी दावा किया जा रहा है कि अब ली कियाओमिंग चीन के राष्ट्रपति बनाये गये हैं। चीन पब्लिक सिक्यूरिटी डिपार्टमेन्ट के पूर्व वाइस मिनिस्टर सन लिजुन को मौत की सजा सुनाई गयी है। उन पर अपने पद का नाजायज फायदा उठाने का आरोप था। सन ने 20 साल के कार्यकाल के दौरान 646 मिलियन येन यानी 700 करोड़ रुपये की रिश्वत ली और भ्रष्टाचार फैलाया। शिन्हुआ न्यूज की 2021 की एक रिपोर्ट के मुताबिक सन को अनुशासन और कानूनों के गंभीर उल्लंघन के कारण कम्युनिस्ट पार्टी से निकाल दिया गया था। सन का मामला ही सिर्फ पहला मामला नहीं है जो सामने आया है बल्कि 2021 में एक ऐसा ही केस हुआ था जिसमें तीन लोगों को पहले दो साल की कैद की सजा हुई और बाद में उन्हें मौत की सजा दे दी गयी जिनमें तीनों पुलिस वाले बड़े अधिकारी हैं जिनका नाम चीफगोंग डाओन, डेंग ह्यूलियन और ल्यू जीनयुन है। इन सभी प्रमुखों पर जिनपिंग विरोधी होने का आरोप है और सभी पर जिनपिंग के खिलाफ चलने वाले राजनीतिक गुट का हिस्सा होने का आरोप भी लगाया गया। चीन में कई बातें बहुत गोपनीय होती हैं इसलिए आने वाले समय में ही यह पता चल सकेगा कि स्वामी ने जो ट्वीट किया है उसमें कितनी सच्चाई है।

-लेखक राजधानी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811