Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे पर स्टील चादर से भरा ट्रक खाई में पलटा, बाल बाल बचे ड्रायवर क्लीनर

0 147

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

शनिवार सुबह के वक्त भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतरकर पलट गया। वो तो गनीमत रही की हादसे में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बच गए। जानकारी अनुसार शनिवार सुबह के समय भोपाल विदिशा हाइवे के देहरी गांव के पास दिव्य स्टील प्लांट से स्टील चादर भरकर मंडीदीप जाते वक्त कुछ ही दूरी पर जाकर ट्रक रोड से नीचे उतरकर खाई में जाकर पलट गया। जिसमें ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई है। एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। ड्राइवर खलील खान निवासी भोपाल ने बताया कि वह दिव्या स्टील प्लांट देहरी से स्टील चादर भरकर मंडीदीप जा रहा था। कुछ दूरी पहुंचते ही सामने से बस और डंपर आ रहे थे। जिन्हें बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर रोड से नीचे खाई में जाकर पलट गया। जिसमें किसी को कोई चोट नहीं आई है। शनिवार दोपहर के वक्त दूसरा ट्रक मंगवाकर स्टील चादरों को खाली किया गया। इसके पश्चात क्रेन मशीन बुलाई गई। समाचार लिखने तक ट्रक को सीधे करने का प्रयास किया जा रहा था।

बसों व ट्रकों की तेज़ रफ्तार के चलते हो रहे हैं हादसे
भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सैंकड़ों की संख्या में बसें व अन्य वाहन प्रतिदिन अंधी रफ्तार से निकलते है। जिनकी रफ्तार पर लगाम लगाना आवश्यक है। एक महीने के भीतर ही इस रोड पर कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है। लेकिन आरटीओ विभाग या पुलिस विभाग इन बसों व ट्रकों पर कार्रवाई नही करता है। जिसकी वजह से बसों के ड्राइवरों के हौसले बुलंद हैं। और वह बसों को अंधी रफ्तार से दौड़ा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सांची शहर में एक चार्टर्ड बस ने तेज़ रफ़्तार से एक स्कार्पियो को उड़ा दिया था। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह कुछ दिन पूर्व विदिशा से भोपाल सवारी लेकर जा रही प्रीत कंपनी की बस के पिछले चारों पहिए निकल जाने से बस में बैठे कई लोग घायल हो गए थे। ये प्रीत ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी04 पीए 3154 दोपहर लगभग 2 बजे भोपाल विदिशा हाइवे के देहरी गांव के पास चलती बस के पिछले चारों पहिए निकलकर खेत में पहुंच गए थे। इस हादसे में बस में सवार 8 से 10 लोग घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से भोपाल भेजा गया था।वहीं हादसे के बाद विदिशा भोपाल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्तिथि भी बन गई थी। और दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में तेज रफ्तार खटारा बसें दौड़ रही हैं। जिनका आरटीओ द्वारा कभी भी फिटनेस चेक नहीं किया जाता है। ये खटारा बसों द्वारा यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां गोर करने वाली बात यह है कि रायसेन आरटीओ प्रतिदिन सलामतपुर, दीवानगंज, त्रिमूर्ति चौराहा, सांची आदि जगहों पर चेकिंग कर रहे हैं। लेकिन उनको ये खटारा और तेज़ रफ़्तार बसें व ट्रक नज़र नही आ रहे हैं। जिसकी वजह से यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कहा है कि अगर शीघ्र ही इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर या ज़िग-ज़ैग नही रखे गए तो इस तरह की गंभीर दुर्घटनाएं होती रहेंगी। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि नगर में शीघ्र ही स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811